Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

खरपतवार

amrit

सर्दियों का पूरा मौसम मुल्ला नसरुद्दीन ने अपने बगीचे की देखरेख में बिताया। वसंत आते ही हर तरफ मनमोहक फूलों ने अपनी छटा बिखेरी। उन्हें देखकर  नसरुद्दीन की रुह तरोताजा हो गई। लेकिन उन्हें यह देखकर दुख हुआ कि बेहतरीन गुलाबों और दूसरे शानदार फूलों के बीच कुछ जंगली फूल भी झांकते दिख गए, जो शानदार फूलों के बीच अच्छे नहीं लग रहे थे। नसरुद्दीन ने सोचा कि अनचाहे फूलों का उखाड़कर फेंक दिया जाए। उन्होंने ऐसा ही किया और उन फूलों को उखाड़कर फेंक दिया। लेकिन कुछ दिनों के भीतर वे जंगली फूल और खरपतवार फिर से उग आए। अब नसरुद्दीन ने सोचा क्यों न उन्हें खरपतवार दूर करने वाली दवा का छिड़काव करके नष्ट कर दिया जाए। लेकिन किसी जानकार ने नसरुद्दीन को बताया कि ऐसी दवाएं अच्छे फूलों को भी कुछ हद तक नुकसान पहुंचाएंगी। निराश होकर नसरुद्दीन ने किसी अनुभवी माली की सलाह लेने का तय किया। नसरुद्दीन ने एक अनुभवी माली के सामने अपनी समस्या रखी, तो माली ने कहा, ‘ये जंगली फूल, ये खरपतवार, तो शादीशुदा होने की तरह है, जहां बहुत सी बातें अच्छीं होतीं हैं, तो कुछ अनचाही दिक्कतें और तकलीफें भी पैदा हो जातीं हैं।’ नसरुद्दीन ने पूछा, ‘अब मुझे क्या करना चाहिए?’ माली ने जवाब दिया, ‘तुम अगर उन्हें प्यार नहीं कर सकते हो तो बस नजरंदाज करना सीखो। इन चीजों की तुमने कोई ख्वाहिश तो नहीं की थी, लेकिन अब वे तुम्हारे बगीचे का हिस्सा बन गई हैं।’ जिंदगी में भी कई बार अनचाही चीजों के साथ जीना पड़ता है।


address 2

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img