जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर का हरिद्वार पहुंचने पर स्वागत किया गया। रानीपुर मोड़ चंद्राचार्य चौक और ललतारौ पुल पर युवा नेताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि सचिन गुर्जर युवाओं के उत्थान का कार्य करेंगे। कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य करती है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों एवं कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से सम्मान मिलता है।
जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वे भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह निष्ठापूर्वक पार्टी हित में कार्य करते हुए भाजपा की जन कल्याणकारी रीतियों-नीतियों से जनता को रूबरू कराते हुए युवा पीढ़ी के उत्थान व विकास को सदैव समर्पित रहेंगे।

पार्षद प्रतिनिधि भाजपा युवा नेता विदित शर्मा ने कहा कि सचिन गुर्जर एक मिलनसार, कर्मठ युवा नेता हैं जिन्होंने पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर कार्य करते हुए अपनी एक विशिष्ठ पहचान स्थापित की है।

स्वागत करने वालों में पार्षद विनित जौली, विकास कुमार विक्की, कमल बृजवासी, पूर्व पार्षद विजय शर्मा, दीपक शर्मा, भारती बिष्ट, दिव्यम यादव, रितेश वशिष्ठ, सन्नी गिरि, फूल सिंह, अंकुर राजपूत, सूर्यकान्त शर्मा, अविनाश सिंह, पुष्पेन्द्र शर्मा, यश ललवानी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

