जनवाणी संवाददाता |
बढ़ापुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व मदन मोहन मालवीय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री के बढ़ापुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पगड़ी बांधकर शॉल उड़ाकर स्वागत किया गया।
शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के बड़ा शिव मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि उपस्थित हुए क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि का बढ़ापुर पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर रामपाल सिंह व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान द्वारा सर पर पगड़ी बांधकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
जिसके उपरांत क्षेत्रीय मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व पंडित मदन मोहन मालवीय की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक नया जोश पैदा करने की बात कही गई। भाजपा नगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट अजय राज सिंह, जीत सिंह, जय वीर पंचवाल, शेखर चौहान, रोहित गुप्ता, कौशल चौहान, प्रभात अग्रवाल, शेखर पाल, एडवोकेट श्याम सिंह कश्यप, नरेंद्र चौहान विक्की बाल्मीकि, बंटी कश्यप आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

