Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

विश्व कप में आज बांग्लादेश से होगी वेस्टइंडीज की टक्कर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप का 23वां मैच आज बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल की दौर में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें अपने 2-2 शुरुआती मैच हार चुकी हैं।

ऐसे में जो टीम बेहतर नेट रन रेट से जीत दर्ज करेगी उसके सेंमीफाइनल में जाने के चांस बन सकते हैं। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। वही, टी-20 की स्पेशलिस्ट मानी जाने वाली और मौजूदा कैरेबियन टीम ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है।

आइए इस अहम मुकाबले से पहले आपको बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए अब तक टी-20 मैचों के रिजल्ट और आज की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं।

दोनों टीमों के बीच हुई है कांटे की टक्कर

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए टी-20 मैचों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं जिनमें वेस्टइंडीज ने छह और बांग्लादेश ने पांच मैच जीते। जबकि, एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका। इन आंकड़ों से पता चलता है कि आज खेला जाने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होगा।

टी-20 विश्व कप में आमने-सामने

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप मैचों में भी जबरदस्त जंग देखने को मिली है। वर्ल्ड के दरम्यान दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए जिनमें एक मुकाबला बांग्लादेश ने जीता जबकि एक मैच कैरेबियन टीम के नाम रहा।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ी आज बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में धमाल मचा सकते हैं जिनमें एविन लुइस, क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड आंद्रे रसेल प्रमुख हैं। लुइस को अगर छोड़ दिया जाए तो बाकी विंडीज बल्लेबाजों ने विश्व कप में निराश किया है। वहीं, बांग्लादेश के खिलाड़ियों शाकिब अल हसन, लिटन दास, महमूदुल्लाह और मुश्फिकुर रहीम पर निगाहें होंगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन 

बांग्लादेश- महमूदुल्लाह (कप्तान) मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, नुरुल हसन, मेहदी हसन, शोरिफुल इस्लाम, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

वेस्टइंडीज- कीरोन पोलार्ड, एविन लुईस, लेंडल सिमंस, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, अकील हुसैन, रवि रामपॉल।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img