नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 में शादी की थी। वहीं, शादी के बाद से ही सोना अपनी कोई ना कोई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं, एक बार फिर अभिनेत्री सोनाक्षी और पति जहीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक रेस्त्रां से बाहर आते नजर आए। इस दौरान पैप्स ने उन्हें भैया-भाभी कहकर बुलाया, जिसके बाद दोनों शर्माते नजर आए।
भैया और भाभी कहने से शर्माया कपल
शादी के बाद से सोनाक्षी और जहीर को कई मौकों पर साथ में बाहर घूमते हुए देखा गया है। हाल ही में, कपल को मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया। एक क्लिप में, सोनाक्षी स्माइल करते हुए अपने पति के साथ बाहर निकलती हुई नजर आईं। जब वे कैमरे के सामने पोज दे रहे थे, तो पैपराजी ने उन्हें प्यार से ‘भैया और भाभी’ कहकर बुलाया, जिसे सुन नवविवाहित कपल हंसने लगा।
बता दें कि इससे पहले सोनाक्षी ने लोगों का ध्यान एक बार फिर से अपनी ओर खींचा था। अभिनेत्री ने दिल्ली में इंडिया कूत्यूर वीक में डिजाइनर डॉली जे के कलेक्शन के लिए शोस्टॉपर के रूप में उन्होंने रैंप पर शानदार वापसी की थी। इस कैटवॉक के दौरान सोनाक्षी सीक्विन थाई-हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
हीरामंडी में नजर आईं थी सोनाक्षी
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दो किरदार निभाए थे। इसके बाद सोनाक्षी काकूदा में नजर आईं, जिसके फैंस ने उनके अभिनय की खूब तारीफ की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा रितेश देशमुख, साकिब सलीम नजर आए थे। यह फिल्म 12 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

