Sunday, December 14, 2025
- Advertisement -

बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला मौत

  • दुर्घटना में बाइक चालक व उस पर सवार चार वर्षीय मासूम हुए घायल

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: बिजनौर मार्ग स्थित ग्राम रौनिया में हुई बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई ,जबकि बाइक पर सवार 4 वर्षीय मासूम व बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्तःपरीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मोके से भाग निकला।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर निवासी शाजिया की शादी वास्टा निवासी शब्बू के साथ हुई थी।शब्बू अपनी पत्नी शाजिया के साथ दिल्ली में रहता था। सोमवार को शाजिया डग्गामार बस में सवार होकर दिल्ली से खेड़की आ गई थी। मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे वह अपने भांजे शमी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर
सवार होकर खेड़की से ग्राम मुबारकपुर जा रही थी।

03 22

बाइक जब ग्राम रोनिया से निकलकर बिजनौर मार्ग पर पहुंची तभी चांदपुर की ओर से आए ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। ट्रक के नीचे आ जाने से जहां बाइक के टुकड़े टुकड़े हो गए बही ट्रक शाजिया को कुचलते हुए आगे बढ़ गया जिससे शाजिया की मौके पर ही मौत हो गई।

04 21

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पीछे से आ रहे मुबारकपुर के युवक ने दुर्घटना में शामिल लोगों की पहचान करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। आनन-फानन में घायल हुए बाइक चालक शमी व साजिया के पुत्र तमीम को इलाज के लिए सीएचसी स्याऊ ले जाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शाजिया के शव को कब्जे में लेकर अन्तः परीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया। चिकित्सक ने घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुऐ उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कथा रुपया लुढ़कने की

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त पंडित आत्मानंद शास्त्री ने ‘रुपया...

लड़कों का मां के नजदीक होने पर हंगामा क्यों है बरपा?

अक्सर मम्मास बॉय की धडल्ले से आलोचना कहूं या...

टच स्क्रीन से टूटते बच्चे

आस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस, डेनमार्क, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन...

vote chori rally: भाजपा और राजद ने कांग्रेस रैली पर किया पलटवार, बयानबाजी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की...
spot_imgspot_img