Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

केवल औरतें ही क्यों बोलती रहें?

Samvad 1


01 7बड़े शहरों में नव वर्ष के आगमन को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पार्टियां होती हैं, सार्वजनिक स्थलों पर लोग इकट्ठा होते हैं और जश्न मनाते हैं, तरह-तरह की सजावट और रोशनी के प्रदर्शन देखने कारों में लोग निकल पड़ते हैं। और उत्सवों पर खाना-पीना तो चलता ही है। पर दिल्ली वालों के लिए साल की 1 तारीख एक मनहूस दिन साबित होता है। 2022 के 31 दिसंबर की देर रात या 1 तारीख की सुबह 20 वर्षीय अंजलि सिंह के लिए, जो एक इवेंट मैनेजर थी और घर की इकलौती कमाने वाली थी, भयानक त्रासदी का समय साबित हुआ। पूरी दिल्ली पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट देखकर स्तब्ध है, सिहर रही है। अपनी दोस्त निधि के साथ अंजलि स्कूटी पर बैठकर आउटर सुल्तानपुरी एरिया में न्यू ईयर का लुत्फ उठाने निकली थी कि रास्ते में उसकी स्कूटी पर एक मारुति बोलानो ने पीछे से जोर से टक्कर मारी और अंजलि सड़क पर गिरकर गाड़ी के नीचे आ गई। उसका कपड़ा ऐक्सल में फंस चुका था और वह चीख रही थी। पर दोस्त निधि गिरकर उठी और डरकर घर चली गई।

इस घटना से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उठते हैं, जिनके बारे में संवेदनहीन शासन-प्रशासन वैसे भी कभी बात नहीं करता, और ये प्रश्न पहली बार नहीं उठ रहे। पहला प्रश्न पुलिस आरोपियों के अमानवीय व्यवहार या उनकी क्रूरता और महिलाओं के लिए सुरक्षा का अभाव के सवाल पर क्यों फोकस नहीं करती? इस केस में भी पुलिस यह खोज कर लेती है कि अंजलि जिस होटल में निधि के साथ रुकी थी उसके सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि दोनों झगड़़ रही थीं।

फिर झगड़ा किस बात पर हुआ था, इस पर निधि से पूछताछ होती है। बताया जा रहा है कि रियल टाइम से सीसीटीवी फुटेज का समय पीछे चल रहा था; निधि से पूछा जा रहा है कि उसकी दोस्त शराब के नशे में थी या नहीं। यहां तक बातें बनाई जा रही थी कि निधि घटनास्थल पर शायद थी ही नहीं और अंजलि अकेली शराब के नशे में स्कूटी चला रही थी। यह जांच कैसी है जिसमें सारा फोकस मृत लड़की को विलेन बनाकर आरोपियों के क्राइम से ध्यान हटाने का हो?

इसी नए साल की दो अन्य घटनाओं को देखें जहां महिलाएं या लड़कियां सड़क पर नहीं थीं। आखिर उनके साथ क्या हुआ? ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। अचानक कुछ अनजान पुरुष आकर दो विवाहित महिलाओं को जबरदस्ती साथ खड़ा करके सेल्फी लेने लगे। उनके विरोध करने और पतियों के हस्तक्षेप करने पर उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। गार्ड और बाकी लोगों के हस्तक्षेप करने पर उन पर भी हमले हुए। 4 लोग घायल अवस्था में अस्पताल में हैं।

गोवा के पणजी में क्रिसमस मनाने के लिए कुछ छात्र-छात्राओं ने प्लान बनाया। उन्होंने किराये पर मिनी बस बुक किया। कुल मिलाकर अलग-अलग जगहों से आए 14 दोस्त थे। क्रिसमस पर पीने-खाने की संस्कृति गोवा में आम बात है। मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर ने एक 18 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के साथ बलात्कार किया और बाकी लोगों को भयाक्रान्त अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।

आश्चर्य की बात है कि 14 छात्र-छात्राओं में से कोई भी प्रतिरोध न कर सका। बाद में उसकी गिरफ्तारी हुई। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाला पारा के एक परिवार की अनुपस्थिति में उनकी 16 वर्षीय बेटी को नव वर्ष की पूर्व संध्या को घर में घुसकर कुछ लम्पट युवक सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाकर मार डालते हैं।

यही नहीं, उनकी हिम्मत तो देखिये कि लड़की के पिता को फोन कर सूचना भी देते हैं कि उनकी बेटी मर चुकी है। पिता के अनुसार ये लड़के उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहे थे। शायद नव वर्ष की पूर्व संध्या को उसे अकेला पाकर इन लड़कों ने बलात्कार का ह्यजश्नह्ण मना लिया। स्थानीय नागरिकों के प्रतिरोध के बाद ही एक युवक की गिरफ्तारी हुई।

नव वर्ष के आसपास ऐसी घटनाएं आम बनती जा रही हैं। 2016 और 2017 में बंगलुरु में शोहदों ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सार्वजनिक स्थल, ब्रिगेड रोड में भारी संख्या में धावा बोलकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें और बदतमीजी की थी। लड़कियों को छुआ गया, उनको आगे और पीछे से पकड़ा गया और यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया। ये लड़के इतनी भारी संख्या में थे कि पुलिस तक कुछ नहीं कर पा रही थी।

पिछले कुछ वर्षों से नए साल के जश्न महिलाओं को खास तौर पर यौन उत्पीड़न के उद्देश्य से टार्गेट करते रहे हैं पर शासन निश्चिंत है और प्रशासन नाकाबिल। यहां हम याद करें कि किस तरह 2008 में मुम्बई के जे डब्लू मेरियट होटल के बाहर दो कपल नव वर्ष का आनन्द लेने सड़क पर टहल रहे थे जब एक दर्जन से अधिक लड़के अचानक गिद्ध की भांति उन पर टूट पड़ते हैं, उनके वस्त्रों का चीर हरण करते हैं और उनके साथ अश्लील हरकतें करते हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स के दो रिपोर्टर उन्हें न बचाते तो घटना बलात्कार तक पहुंच जाती। पुलिस पैट्रोलिंग तो थी ही नहीं और उसी समय पुलिस कमिश्नर ने बयान दिया था कि ऐसी ‘छोटी मोटी’ घटनाएं तो कहीं भी हो सकती हैं। उसी दिन कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पर बाइक दौड़ा रहे शोहदे लड़कियों के साथ अभद्र हरकतें कर रहे थे और पुलिस कुछ नहीं कर रही थी। ये मेट्रो शहरों की दशा है तो छोटे शहरों को कौन पूछे?

तो क्या हम मान लें कि नव वर्ष या किसी भी त्योहार का जश्न महिलाओं के लिए भयावह साबित हो सकता है? क्या शोहदों के लिए जश्न मनाने के मायने हैं खाने-पीने के साथ शराब और ड्रग्स का नशा, फिर लड़कियों के साथ यौन दुष्कर्म? ये घटनाएं अपने तर्इं बहुत कुछ बयान करती हैं।

पर आखिर प्रशासन इन घटनाओं को किस नजरिये से देखता है? गृह मंत्रालय का क्या रुख है? कहीं-न-कहीं हर बार दिखाई पड़ता है कि लड़कियों और महिलाओं के प्रति एक दुश्मनी का रुख है-वे अगर पुरुष दोस्तों के साथ पार्टी करती हैं, घूमती हैं या शराब पीती हैं तो कहा जाता है कि उन्हें ‘इस सब के लिए मानसिक तौर पर तैयारी कर लेनी चाहिए’।

ऐसी घटनाएं कहीं न्यू नार्मल न बन जाएं, इसके लिए व्यापक पैमाने पर सामाजिक प्रतिरोध की जरूरत है। केवल औरतें क्यों बालती रहें, न्याय की गुहार लगाती रहें ? कहां गया सभ्य समाज? कहां गए प्रगतिशील लोग? हाथ पर हाथ रखकर कैसे बैठे हैं शासनकर्ता और विपक्षी नेता? जवाब देना होगा वरना समाज को सड़ांध से कोई नहीं बचा सकेगा। और उसका असर हम सब को भुगतना पड़ेगा।


janwani address 2

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img