- महिला ने मेरठ पुलिस पर लगाया गंभीर, पति ने तलाक के लिए कोर्ट में डाली अर्जी
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कमिश्नरी के पास चौधरी चरण सिंह पार्क में मंगलवार को आजाद अधिकार सेना के बैनर के तले धरना पर बैठी रही। धरने पर बैठी महिला ने पुलिस पर आरोपी पति को बचाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके पति ने मारपीट भी है। कमिश्नरी के पास चौधरी चरण सिंह पार्क में मंगलवार को आजाद अधिकार सेना के बैनर के तले धरना पर बैठी रही। धरने पर बैठी महिला ने पुलिस पर आरोपी पति को बचाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला ने आरोप है कि उसके पति के कई महिला पुलिसकर्मियों से अवैध संबंध हो गए थे। एक महिला हेड कांस्टेबल को अपने पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर लेकर आने लगा। विरोध करने पर करीब 6-7 माह पूर्व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसकी शिकायत पर एडीजी ने इंस्पेक्टर और महिला हैड कांस्टेबल का तबादला अलग-अलग जनपदों में कर दिया। इसके अलावा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उसे टरका दिया। अब उसके पति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी डाल दी। पीड़िता का कहना है कि पति के खिलाफ यदि 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई ताे वह लखनऊ स्थित अभिसूचना मुख्यालय कार्यालय पर अनिश्चितकाली धरना-प्रदर्शन करेगी।

