Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

महिला तस्कर शिकंजे में, 12.75 लाख बरामद

  • टीपी नगर के नई बस्ती में डेढ़ किलो गांजा के साथ पकड़ी गई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में मादक पदार्थों की बिक्री पर धड़ल्ले पर हो रही है। कई थाना क्षेत्रों में पुलिस की मिलीभगत से इसे चलाया जा रहा है। चरस, गांजा और स्मैक के लिये बदनाम टीपी नगर क्षेत्र में सोमवार को स्वाट टीम ने नई बस्ती लल्लापुरा से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से डेढ़ किलो गांजा व 12 लाख 75 हजार रुपये नगद बरामद किये हैं। सीओ ब्रहमपुरी की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। महिला तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने एसओजी टीम के साथ मिलकर सोमवार को टीपी नगर स्थित नई बस्ती में छापामारी की। इस दौरान टीम ने महिला तस्कर शशि को गिरफ्तार करते हुए डेढ़ किलो गांजा व 12.75 लाख रुपये बरामद किए। महिला तस्कर शशि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि महिला के खिलाफ नारकोटिक्स के भी दो मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पति की मौत के बाद पत्नी शशि ने मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था।

14 14

इस मामले में आरोपी महिला पहले भी जेल जा चुकी है। जेल से आने के बाद महिला ने फिर से मादक पदार्थों की तस्करी बड़े स्तर पर शुरू कर दी। वहीं, जानकारी मिलने पर सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने टीपी नगर पुलिस को बिना बताए शशि के घर पर छापा मारा। वहीं छापेमारी के दौरान शशि के घर से डेढ़ किलो गांजा व नगदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में शशि ने बताया कि यह रुपये उसने बेटी की शादी के लिए जमा किए हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध

माना जा रहा है कि टीपी नगर थाना पुलिस के साथ सांठगांठ कर शशि मादक पदार्थों की तस्करी कर रही थी। जिस कारण सीओ ब्रह्मपुरी ने थाना पुलिस को सूचना दिए बिना ही एसओजी टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह का कहना है कि टीपी नगर थाना पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी।

कहा कि अगर थाना पुलिस की भूमिका पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई होगी। सीओ ने बताया कि पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई है ताकि बाद में किसी भी तरह का कोई विवाद न खड़ा हो। गौरतलब है कि गत वर्ष एएसपी विवेक कुमार ने छापेमारी कर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर 12 लाख रुपये बरामद किये थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img