Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

ओयो होटलों पर महिलाओं का हल्ला बोल

  • गुस्साई महिलाओं ने गिराए ओयो होटलों के दनादन शटर, मची अफरातफरी
  • जिस्म की मंडी ओयो होटलों पर युवक-युवतियों की पिटाई
  • पुलिस पर लगाया संरक्षण का आरोप, बोलीं-अब खुद ही निपटेंगे ओयो होटल वालों से

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिस्म फरोशी की मंडी में तब्दील हो चुके ओयो होटलों के खिलाफ गुरुवार को महिलाओं ने हल्ला बोल दिया। महिला रणचंडी के रूप में नजर आयीं। वो जिस भी होटल के सामने पहुंचीं, उसके शटर गिराती चली गयीं। उन्होंने हाथ में लाठी-डंडें व रॉड ले रखी थीं। इतना ही नहीं ओयो होटल पर मौज मस्ती के लिए पहुंचे अनेक युवक-युवतियों की उन्होंने पिटाई भी कर डाली और आइंदा इस ओर नजर न आने की ताकीद कर वहां से भगा दिया। महिलाओं का गुस्सा देखकर केवल युवती युवती ही नहीं कुछ ओयो होटलों का स्टाफ भी वहां भाग खड़ा हुआ।

गुस्साई महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में चल रहे ओयो होटलों के खिलाफ पुलिस कभी भी कोई कार्रवाई नहीं करेगी। कार्रवाई के बजाए पुलिस ओयो होटलों से महीना ले रही है। सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूदे है। महिलाओं का यह झुंड किसी एक ही ओयो के सामने नहीं रुका। सुभारती के आसपास जितने भी ओयो होटल हैं। उन सभी पर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।

10 9

हालत ये हो गए कि महिलाओं के हुजूम को देखकर कई ओयो संचालकों ने खुद ही अपने शटर गिराने शुरू कर दिए। खुद को भीतर ही कैद कर लिया। महिलाओं ने लाठी-डंडों से शटर पर जमकर प्रहार किया। बागपत चौपले के आसपास की कालोनी वासियों की महिलाओं व नागरिकों का आरोप है कि इन होटलों में सुबह से लेकर देर रात तक अश्लीलता व देह व्यापार का धंधा हो रहा है। कालोनी की महिलाओं का आरोप है कि इस धंधे के चलते इस क्षेत्र से बच्चियों का घर से निकलना दुभर हो गया है।

महिलाएं व क्षेत्रवासी किसान नेता महबूब सोलन ने नेतृत्व में होटलों में छापा मारने पहुचे तो बताया गया है कि होटल संचालक होटल छोड़ फरार हो गये। महिलाओं का आरोप है कि यहां होटलों में अश्लीलता व देहव्यापार के चलते यहां का वातावरण खराब हो रहा है। कई बार पुलिस के आलाधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि कोई कार्रवाई नहीं, हुई तो हाइवे जाम कर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, थाना प्रभारी प्रजंत त्यागी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img