जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: एमक्यू इंटर कालेज में 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ग्लोबल हैंड वॉश डे के अवसर पर विद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस चौधरी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं को वर्ल्ड हैंडवाश डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि हाथ न धोने से हमें तरह तरह की बीमारियां हो जाती है। जैसे छोटे बच्चों में डायरिया, हेपेटाइटिस ए जैसी गंभीर जानलेवा बीमारियां हो जाती है। अगर हम हाथ धोने की आदत को अपने जीवन में अनुशासन के साथ पालन करते है तो हाथ न धोने के कारण होने वाली बीमारियों को बीस प्रतिशत तक कम कर सकते है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर इस्माइल 6397986783

