Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

नेशनल गेम्स में वुशू स्पर्धाएं समाप्त, यूपी को दो पदक

  • आईओए और वुशू एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बांटे पदक

जनवाणी संवाददाता |

गांधीनगर: 36वें राष्ट्रीय खेलों में वुशू की चार दिवसीय स्पर्धाएं समाप्त हो गई। अंतिम दिन पदक विजेताओं को आईओए और वुशू संघ के पदाधिकारियों ने मेडल वितरित किए। कम समय में गुजरात सरकार के द्वारा खेलों के बेहतरीन आयोजन के लिए वुशू एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने आभार व्यक्त किया। कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली और अरुणाचल प्रदेश,एसएससीबी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर पदक जीते।

अंतिम दिन आयोजित पदक वितरण समारोह में आईओए के महासचिव राजीव मेहता, उपाध्यक्ष सुधांशु मित्तल, संयुक्त सचिव ओमकार चौधरी, वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा, महामंत्री जितेन्द्र सिंह बाजवा आदि पदाधिकारियों ने पदक वितरित किए। इस मौके पर भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने कहा कि कम समय में गुजरात सरकार ने जिस तरह से नेशनल गेम का बेहतरीन आयोजन किया है वो बधाई के पात्र हैं और वुशू एसोसिएशन आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि इस बार खिलाड़ियों में जिस तरह की रोचक और तगड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली उससे साफ संकेत मिल रहे है कि देश में वुशू की जड़ें गहरी होती जा रही है और आने वाले समय में इसे और अधिक मजबूत किया जाएगा।

पुरुषों की सांदा स्पर्धा में 56 किलो वर्ग में कश्मीर के अभिषेक जामवाल को स्वर्ण, पंजाब के मयंक महाजन को रजत और महाराष्ट्र के आेंकार अनिल पवार और यूपी के अपिल नागर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 60 किलो वर्ग में हरियाणा के रवि पांचाल को स्वर्ण, एसएससीबी के विक्की राय को रजत और महाराष्ट्र के संकेत सांभाजी पाटिल और मणिपुर के थोंगजम नाओचा को कांस्य पदक मिला।

65 किलो वर्ग में एसएससीबी के विक्रांत बालियान को स्वर्ण, हरियाणा के सचिन को रजत और कश्मीर के इशांत सिंह और लद्दाख के ओवेस सरवर अहमद को कांस्य पदक मिला। 70 किलो वर्ग में यूपी के सूरज यादव को स्वर्ण, कश्मीर के अभिजीत स्लाथिया को रजत और राजस्थान के शुभम गोरा और एसएससीबी के रामू डेमारी को कांस्य पदक मिला। 75 किलो वर्ग में राजस्थान के मुकेश चौधरी को स्वर्ण, मणिपुर के हावजान गागरीन सिंह को रजत, लद्दाख के प्रथम सिंह और कश्मीर के पंकज राणा को कांस्य पदक मिला।

महिला वर्ग में 52 किलो में अरुणाचल प्रदेश की ओनीलू तेगा को स्वर्ण, मध्य प्रदेश की नम्रता बतरा को रजत और दिल्ली की भारती कुमारी और राजस्थान की जाहनवी मेहरा को कांस्य पदक मिला। 60 किलो वर्ग में मणिपुर की नाओरम रोसिबीना देवी को स्वर्ण, हरियाणा की रीतू को रजत और राजस्थान की निकिता बंसल और दिल्ली की प्रेरणा को कांस्य पदक मिला।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img