Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

36 घंटे बाद छटांगाधार में खुला यमुनोत्री हाईवे

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: यमुनोत्री हाईवे के छटांगाधार क्षेत्र में शनिवार देर रात को भारी भूस्खलन से यातायात ठप हो गया था। जिसे 36 घंटे बाद कड़ी मेहनत से जान जोखिम में डालकर मशीन ऑपरेटरों ने खोल दिया, लेकिन आवाजाही अभी भी जोखिम भरी बनी हुई है। मार्ग पर पहाड़ी से मलबा, बोल्डर गिरने का डर बना हुआ है।

हाईवे पर यातायात प्रभावित होने से वाहनों को करीब 30 किमी घूमकर जाना पड़ रहा था। पहाड़ी से लगातार मलबा पत्थर गिरने के कारण एनएच विभाग हाईवे को खोलने के प्रयास में जुटा था।

ऑल वेदर रोड निर्मण कार्य के चलते शनिवार रात को छटांगाधार क्षेत्र में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया था। इसे हटाने के लिए मौके पर मौजूद एनएच व निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने तत्काल प्रयास शुरू किए, लेकिन पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा पत्थर गिरने के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी।

जिस कारण ठकराल, गीठ, बड़कोट, ओजरी, बडियार आदि क्षेत्रों के करीब 70-80 गांवों की आवाजाही प्रभावित हो गई। निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक कादिर अहमद ने बताया कि हाईवे के करीब बीस मीटर हिस्से पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img