Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

बस, करना होगा यह काम, मिल जाएगा फ्री रसोई गैस कनेक्शन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अगर आप थोड़ा समय पीछे चले जाएं, तो आपको याद आएगा की ग्रामीण क्षेत्रों में लोग चूल्हे पर खाना बनाते थे। पहले जंगलों से लकड़ियां काट कर लाते थे, और फिर काफी मेहनत से आग जलाकर अपना खाना बनाते थे। चूल्हे का खाना खाना लोगों को भले ही स्वादिष्ट लगता हो, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इससे निकलने वाली गैस हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

इसी बात को ध्यान रखते हुए 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘प्रधानमंत्री उज्जवला योजना’ की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिला को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है। अगर आपने अब तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे रसोई गैस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

23

ये रहा आवेदन करने का तरीका

स्टेप 1
अगर आप प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ लेकर अपने घर में एलपीजी गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाना होगा।

फ्री में एलपीजी गैस लेने का तरीका

फिर यहां पर आपको तीन विकल्प नजर आएंगे। इंडेन, एचपी और भारत गैस का। आप जिस गैस कंपनी की सुविधा लेना चाहते हैं, आपको इनमें से उस एक को चुन लेना है।

फ्री में एलपीजी गैस लेने का तरीका

इसके बाद आपसे यहां आपकी जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी, इन्हें भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें। इसके अलावा आप इस फॉर्म को भरकर अपने नजदीकी गैस एजेंसी में भी जमा करा सकते हैं। फिर आपके दस्तावेज वेरिफाई होने के बाद आपको गैस कनेक्शन दे दिया जाएगा और वो भी एकदम फ्री।

24

फ्री में एलपीजी गैस लेने का तरीका

  • किन्हें मिलता है लाभ ?
  • सिर्फ महिलाओं को
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग
  • जिनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो
  • जिसके घर में पहले से एलपीजी गैस कनेक्शन न हो।

26

चाहिए होंगे ये दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बीपीएल वाला राशन कार्ड
  • पंचायत प्रधान/नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकृत बीपीएल प्रमाण-पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img