Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

डग्गामार बस से कुचलकर युवक की मौत

  • टीपीनगर थाने से चंद कदम की दूरी पर हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सड़कों पर दौड़ रही बेलगाम डग्गामार बसों का आतंक किसी से छिपा नहीं है। सवारियां ढोने के लिए इन बसों के चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हैं और हादसों को न्योता देते हैं। ऐसी ही एक बस के चालक ने लापरवाही से बस दौड़ाते हुए युवक की जिंदगी छीन ली। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर बस को भी कब्जे में ले लिया है।

जानी के रहने वाले युवक शाहरुख (22) का बड़ा भाई इमरान बागपत रोड पर चार दिनों से बुखार के कारण कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती है। रविवार शाम करीब पांच बजे शाहरुख अपने भाई के लिए सिग्नेचर होटल के पास से बाइक पर जूस लेकर निकला। इस दौरान जैसे ही उसने टीपीनगर थाने के सामने से यूटर्न लिया और बाइपास की ओर चला, तभी तेज गति से आई डग्गामार बस संख्या यूपी-15डीटी 1964 ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शाहरुख सड़क पर गिर गया और बस का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से होता हुआ निकल गया।

बस चालक का नाम परवीन पुत्र लक्षमण निवासी बागपत बताया जा रहा है। घटना में शाहरुख का सिर कुचला गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है शाहरुख की तीन बहनें छोटी गुलिस्तां, बड़ी इमराना व तीसरी रुखसार है। युवक के माता-पिता का पहले ही इंतकाल हो चुका है। जबकि तीनों बहनों के भाई की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बहने थाने पर ही गश खाकर गिरने लगी, बताया जा रहा है कि युवक बीमार बड़े भाई का इलाज करा रहा था। अब उसकी मौत होने के बाद भाई का इलाज कैसे होगा यही सवाल उठ रहा है।

बस से कुचलकर मौत

मेरठ: टीपीनगर थाना के मलियाना चौकी के समीप देर रात बस से उतरते वक्त एक शख्स का अचानक पैर फिसल जाने के कारण बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। जिस बस से यह हादसा हुआ, वह एक प्राइवेट बस है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को सीज कर चौकी मलियाना के समीप ही खड़ी कर दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img