जनवाणी संवाददाता |
गागलहेड़ी: तिवाया गांव मे ग्राम प्रधान के आवास पर गांव के ही कुछ युवकों ने ईटो से हमला किया तथा हवाई फायर किये। सूचना पर थाना पुलिस सहित सीओ सदर मोके पर पहुँचे। हमलावर मोके से फरार हुए।
जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान सचिन कुमार ने बताया की गांव मे ही दो पक्ष का पेसो को लेकर विवाद था। जिनमे से एक पक्ष उनके पास फैसले के लिए आया था। मेरे द्वारा दोनों को आवास पर आने के लिए कहा गया था ओर फैसला कराने की बात कही थी। इसी बीच गांव के कुछ दबग लोगो को फैसले की जानकारी मिल गई तो वो लोंग मंगलवार सुबह करीब दस बजे के करीब आधा दर्जन की सख्या मे मेरे आवास पर तलवारों तथा अवैध हथियारों के पहुँचे ओर घर पर ईटो से हमला कर दिया।
साथ ही घरवालों के ऊपर फायर झोक दिए जिसमे घरवाले ने कमरों मे छिप कर जान बचाई ग्राम प्रधान ने बताया की घर पर हमले की सूचना थाना पुलिस को दी। जिसके कुछ देर बाद ही पुलिस फ़ोर्स मोके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
वही सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी सहित सीओ सदर नीरज सिंह भारी पुलिस फ़ोर्स लेकर मोके पर पहुँचे। प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया की पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। दोषियों को किसी भी क़ीमत पर नहीं बख्श जायेगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिख कर कार्यवाही की जाएगी।

