Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Elvish Yadav: मुश्किलों में यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया, ED की बड़ी कार्रवाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। यूट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ ईडी ने गुरुग्राम स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने सांपों के इस्तेमाल से जुड़े मामलों में गैरकानूनी गतिविधियों में हिस्सा लिया।

ED ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

वर्तन निदेशालय (ED) ने यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी आरोपित किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपपत्र में उन पर सांपों और छिपकलियों से जुड़े कथित वन्यजीव अपराध में धन शोधन का आरोप लगाया गया है। अदालत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि दोनों आरोपितों को जल्द ही तलब किया जाएगा। अदालत उनके हाजिरी के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

क्या है मामला?

जानकारी मिली है कि यूट्यूबर और गायक पर ईडी ने गुरुग्राम स्थित पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। बता दें कि ईडी की जांच में जो खुलासा हुआ कि सिंगर फाजिलपुरिया के गाने ’32 बोर’ से 52 लाख रुपये की कमाई हुई थी। इसी पैसे से गायक ने बिजनौर में 3 एकड़ जमीन 50 लाख में खरीदी थी, जिसे जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के बैंक अकाउंट से कुल 3 लाख रुपये और स्काई डिजिटल कंपनी के खाते से 2 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। दोनों ने सांपों के साथ गाने की शूटिंग की थी। उसी से जुड़ा हुआ है ये मामला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...
spot_imgspot_img