- नशीले पदार्थों के तस्करों का इतिहास खंगाल रही पुलिस
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: खतौली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रूप्ये का गाजा व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
खतौली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के बुढ़ाना रोड़ पर अंडर पास के पास कुछ लोग नशीला पदार्थ बेच रहे हैं। सूचना मिलने पर खतौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घेरकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके पास से 08 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार मंे कीमत लगभग डेढ लाख रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कूटी भी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय कुमार पुत्र स्व0 राजकुमार नि0 रोहटा रोड बाईपास जवाहरनगर थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ व आदेश पुत्र श्री तेजवीर नि0 खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ बताया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। खतौली पुलिस आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

