- 10 जुलाई को हर्षोल्लास से मनेगा ईद-उल-अजहा
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: आगामी 10 जुलाई को ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाया जाना प्रस्तावित है, बाकी चांद का दीदार पर निर्भर है। हर साल की तरह अबकी बार भी कैराना ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई जाएगी। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी की निर्देशन में ईदगाह पर मंगलवार को ईद-उल-अजहा के त्यौहार से पूर्व पालिका सफाई कर्मियों ने ईदगाह के मैदान में साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।
सफाई नायक दीपक कुमार ने बताया कि रामदा रोड स्थित प्राचीन ईदगाह के मैदान में उगी घास फूंस को हटाया जा रहा हैं। इसके लिए विशेष सफाई अभ्रियान चला गया हैं। सफाई कार्य तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी साफ सफाई कराई जा रही है, ताकि ईद के त्यौहार पर किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

