Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

सीबीएसई के 180 प्रतिभावान विद्यार्थी किए गए सम्मानित

  • सहोदय स्कूल कॉपलेक्स, शामली का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सीबीएसई स्कूलों की प्रमुख संस्था सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स ने जनपद के 32 स्कूलों के 180 प्रति•ाावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है। इन मेधावियों ने 2022-23 की 10-12 वीं की बोर्ड परीक्षा में अपने-अपने स्कूल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था।

रविवार को नगर में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन बैंक्वेट हॉल शामली जिले के सभी सीबीएससी मान्यता प्राप्त 32 स्कूलों के प्रतिभावान 180 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 10 वीं की नेशनल टॉपर छात्रा दिया नामदेव तथा नेशनल टॉपर लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की अपूर्वा तायल और बीएसएम स्कूल की छात्रा प्रियांशी देशवाल को विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि टॉप पर जाने के लिए जिस अदम्य साहस और अनवरत मेहनत की आवश्यकता होती है उससे अधिक जरूरत शीर्ष स्थान पर बने रहने की पड़ती है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने टॉपर्स को शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को भावी जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए शारीरिक व मानसिक मजबूती की आवश्यकता होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के शारीरिक एक्सरसाइज के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि व प्रतिभा के अनुसार ही विषयों का चुनाव करने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों का आह्वान किया कि वे बालकों की नैसर्गिक प्रतिभा के विकास में सहयोगी बने।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सहोदय शामली के सेक्रेटरी डा. एके गोयल, अध्यक्ष यशपाल पंवार व कोषाध्यक्ष निर्मला मलिक ने अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया। अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन, रॉयल पब्लिक स्कूल शामली, मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली और अल्पाइन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल थानाभवन के विद्यार्थियों द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य आशु त्यागी व रॉयल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img