- गुमसुदगी दर्ज कर पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है
- सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने दोनों बच्चों की तस्वीर जारी करते हुए अपील की है
जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर से लापता हुए 2 बच्चों की तलाश में जुटी है। आपको बता दे ग्राम सलेमपुर से दो दिन पहले 2 बच्चें लापता हो गए थे, बताया जा रहा है कि तभी से परिजन भी बच्चों की तलाश कर रहे थे। बच्चों के ना मिलने पर परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। लापता बच्चों, फरान जिसकी उम्र 8 साल और अरहान की उम्र 7 साल बताई जा रही है।

गुमसुदगी दर्ज कर पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने दोनों बच्चों की तस्वीर जारी करते हुए अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को इन दो बच्चों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो वह रानीपुर कोतवाली हरिद्वार में सूचना दें, साथ ही पुलिस ने सूचना देने के लिए 2 नंबर भी जारी किए है जिसपर इन बच्चों के बारे में जानकारी दी जा सकती है। 94111112830 कुंदन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक रानीपुर, हरिद्वार। 01334-231365 कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार।

