Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Fake Audition Kidnapping: मुंबई में फर्जी ऑडिशन के नाम पर 20 कलाकारों का अपहरण, फिल्म जगत में मचा हड़कंप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मुंबई के पॉवई इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित रा स्टूडियो में हुए एक फर्जी ऑडिशन के नाम पर करीब 20 यंग कलाकारों का अपहरण कर लिया गया। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे फिल्म जगत को हिला कर रख दिया है। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अगवा किए गए कलाकारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद फिल्म और टीवी जगत में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बॉलीवुड के इतिहास का सबसे चिंताजनक मामला बताया है। संगठन के अध्यक्ष ने राज्य सरकार से तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बिना किसी वैध अनुमति के इतने बड़े स्टूडियो परिसर में फर्जी ऑडिशन कैसे आयोजित किए जा सकते हैं? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आयोजकों को कलाकारों के व्यक्तिगत डेटा और संपर्क जानकारी आखिर कहां से मिली।

संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि रोजाना मुंबई में सैकड़ों ऑडिशन होते हैं, जहां हजारों युवा कलाकार अपने सपनों को साकार करने आते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसे अपराध यहां हो सकते हैं, तो देशभर से आने वाले हर कलाकार की सुरक्षा खतरे में है।’ उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि स्टूडियो, कास्टिंग एजेंसियों और प्रोडक्शन हाउस के लाइसेंस और पंजीकरण की तुरंत जांच कराई जाए।

AICWA ने राज्य के गृह विभाग से किया आग्रह

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने राज्य के गृह विभाग से आग्रह किया है कि आने वाले समय में किसी भी ऑडिशन या कास्टिंग इवेंट के लिए अनिवार्य सत्यापन प्रक्रिया तय की जाए, ताकि अपराधी करियर को लेकर सपने दिखाने की आड़ में ऐसे अपराध न कर सकें। संगठन का मानना है कि मुंबई की पहचान हमेशा “ड्रीम सिटी” रही है, लेकिन इन घटनाओं से इसका गौरव धूमिल हो रहा है।

कास्टिंग एजेंसियों पर भी सवाल

यह भी सामने आया है कि आजकल कई फर्जी स्टूडियो और नकली कास्टिंग एजेंसियां सोशल मीडिया के जरिए कलाकारों को लुभाती हैं और उनसे पैसे वसूलती हैं। AICWA ने सभी उभरते कलाकारों और तकनीशियनों से अपील की है कि किसी भी ऑडिशन या मीटिंग में जाने से पहले संबंधित संस्था की साख और पंजीकरण की पुष्टि जरूर करें। संगठन के अध्यक्ष ने कहा, ‘यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की साख पर हमला है। सरकार को पारदर्शी जांच करनी चाहिए ताकि कोई भी अपराधी भविष्य में बॉलीवुड के नाम का दुरुपयोग न कर सके।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img