Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर फिर उठे सवाल, बहन श्वेता के बयान से मची हलचल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के टैलेंटेड और सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक रहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन यह मामला आज भी लोगों के दिलों और दिमाग से मिटा नहीं है। अब यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला दावा किया है, जिससे इस केस पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

श्वेता ने कहा ‘मेरे भाई ने आत्महत्या नहीं की थी’

दरअसल, एक इंटरव्यू में श्वेता ने कहा है कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी और यह बात उन्हें दो अलग-अलग साइकिक्स ने बताई। उन्होंने कहा, ‘एक साइकिक अमेरिका से थीं और दूसरी मुंबई की। दोनों ने एक जैसी बात कही कि सुशांत की हत्या दो लोगों ने की थी। श्वेता के इन दावों ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और एक बार फिर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड करने लगे।

श्वेता ने अपने बयान में उठाए कई सवाल

वहीं, श्वेता ने अपने बयान में कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस कमरे में सुशांत मिले थे, वहां पंखे और बेड के बीच इतनी दूरी ही नहीं थी कि कोई खुद को लटका सके। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर कोई स्टूल नहीं मिला था, जिससे आत्महत्या की संभावना और कम हो जाती है। श्वेता के मुताबिक, उनके भाई की गर्दन पर जो निशान थे, वो दुपट्टे या कपड़े के नहीं बल्कि किसी पतली चीज शायद चेन जैसे लग रहे थे।

‘दो लोग आए थे और उसे खत्म कर गए’

इंटरव्यू में श्वेता ने बताया कि एक अमेरिकी महिला साइकिक ने उनसे संपर्क किया था। वह महिला ध्यान और समाधि में जाती है और उसे किसी भी व्यक्ति की ऊर्जा से जानकारी मिलती है। श्वेता के मुताबिक, ‘वो महिला हमें जानती तक नहीं थी, लेकिन उसने साफ कहा कि दो लोग आए थे और उसे खत्म कर गए।’ श्वेता का कहना है कि इसके कुछ ही समय बाद मुंबई की एक अन्य साइकिक ने भी उनसे यही बात कही। दोनों महिलाओं ने, बिना एक-दूसरे को जाने, एक जैसी बात बताई- ‘दो लोग आए थे, जिन्होंने सुशांत की जान ली।’

‘ब्लैक मैजिक’ का जिक्र

श्वेता ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि साइकिक्स ने उन्हें बताया कि किसी को सुशांत की जिंदगी में प्लांट किया गया था ताकि उसे मानसिक रूप से तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा, ‘भाई बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे थे। किसी को यह रास नहीं आया। साइकिक ने कहा कि उन पर ब्लैक मैजिक तक किया गया था। हमें यह सुनकर यकीन नहीं हुआ क्योंकि हम वैज्ञानिक सोच वाले परिवार से आते हैं, लेकिन अब सब कुछ सोचने पर मजबूर करता है।”

रिया चक्रवर्ती की पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र

श्वेता ने अपने इंटरव्यू में सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कविता लिखी थी- ‘यू आर सोअरिंग टू हाई एंड योर विंग्स नीड टू बी कट’। श्वेता के मुताबिक, ‘यह लाइनें बहुत अजीब और असहज करने वाली थीं। उस वक्त रिया, सुशांत की जिंदगी में थीं और मेरे भाई ने भी उस पोस्ट को लाइक किया था। लेकिन जब साइकिक्स ने मुझे सब बताया, तो मुझे वह कविता और भी डरावनी लगी।’

अब भी अधूरा है सुशांत की मौत का रहस्य

2020 में सुशांत की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। मुंबई पुलिस, ईडी, एनसीबी और सीबीआई तक ने जांच की, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया। लाखों फैंस आज भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि यह महज आत्महत्या थी। श्वेता के नए दावे ने इस पुराने घाव को फिर से ताजा कर दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img