Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

2023 शाहरुख खान के नाम दर्ज होगा 

CINEWANI


शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर यह है कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में उनके साथ एक बार फिर दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। यूं तो फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ साउथ में खूब नाम कमा चुकी, नयनतारा फीमेल लीड में हैं पर फिल्म में दीपिका पादुकोण का सिर्फ एक छोटा स्पेशल अपीयरेंस एड किया जा रहा है। रिपोर्टस के अनुसार फिल्म में दीपिका की मौजूदगी एक एक्स्ट्रा स्पार्क लेकर आएगी।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘पठान’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हर फिल्म में दोनों की आॅनस्क्रीन जोड़ी काफी हिट रही है। जोड़ी की मैग्नेटिक स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर आॅन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बना दिया है।

दीपिका और शाहरूख के फैंस ‘जवान’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वो ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। लगता है कि हर बार की तरह, इस बार भी यह जोड़ी निश्चित ही ‘जवान‘ को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

‘जवान’ में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा साउथ स्टाजर विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा जैसे दिग्गज स्टार्स भी नजर आएंगे। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज के पहले खबर है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काफी ऊंची कीमत पर बिके हैं।

फैंस उम्मीहद कर रहे हैं कि ‘जवान’, ‘पठान’ से भी अच्छाी करेगी हालांकि शाहरूख का कहना है कि वह नहीं कह सकते कि ‘जवान’ उनकी पिछली फिल्मे की तरह बिजनैस कर सकेगी या नहीं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वो हमेशा की तरह इस फिल्म से भी, सभी को, एंटरटेन कर पाएंगे।

 शाहरुख खान और उनके स्टारडम के बारे में सब जानते हैं. लोग उनके दीवानें हैं और उनकी हमेशा उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. किंग खान करीब तीन दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। ‘पठान’ की सफलता ने यह साबित कर दिया कि आखिर उन्हें बॉक्स-आॅफिस का बादशाह क्यों कहा जाता है।

‘जवान’ की तरह शाहरुख की ‘डंकी’ के ओटीटी राइट्स भी जियो सिनेमा को 155 करोड़ में बिकने की खबर आ रही है। ‘डंकी’ इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। ‘डंकी’ इस साल, शाहरूख की रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म होगी।

मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अब तक आमिर खान और संजय दत्तज जैसे अभिनय के दिग्गजों के साथ काम किया है लेकिन वह शुरू से कहते आ रहे हैं कि वो शाहरूख के साथ काम करना चाहते हैं और फिल्म ‘डंकी’ में राजकुमार हिरानी, शाहरूख के साथ पहली बार काम कर रहे हैं।

जियो सिनेमा के साथ फिल्म ‘डंकी’ की हुई डील को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील कहा जा रहा है। इससे पहले 1000 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड क्लेक्शन करने वाली, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ को ओटीटी के लिए प्राइम वीडियो को 100 करोड़ रुपए में बेचा गया था।

खबर है कि शाहरुख खान ‘जवान’ और ‘डंकी’ की शूटिंग खत्म करते ही एक बार फिर से फराह खान के साथ कर फिल्म करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान और फराह खान नौ साल बाद फिर से एक साथ आने की तैयारी कर रहे हैं।  शाहरूख खान ने 2014 में आई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में आखिरी बार फराह खान के साथ काम किया था।

खबरों के मुताबिक, फराह खान के डायरेक्शन में बनने वाली यह एक टोटली मसाला फिल्म होगी और जिसे खुद शाहरूख प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। शाहरुख न केवल फराह के करीबी दोस्त हैं, बल्कि उन्होंने उनके निर्देशन में बनी ‘मैं हूं ना’ (2004), ‘ओम शांति ओम’ (2007), और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (2014) फिल्मों में काम भी कर चुके हैं।


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img