Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

236 ग्राम पंचायतों में लगेगी ग्रामीण पाइप पेयजल योजना

  • डीएम ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
  • 36 हजार से अधिक घरों में दिया जा रहा जल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डीएम ने शनिवार को जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत हर घर जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर हुई बैठक में से जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जल्द से जल्द आवंटित ग्राम पंचायतों का सर्वे कर कार्य पूर्ण कराए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों का सर्वे पूर्ण हो गया है।

उसके लिए संबंधित तहसील से एनओसी प्राप्त कर कार्य प्रारंभ कराएं ताकि हर जल घर को मूर्त रूप दिया जा सके। उन्होंने कार्यो की धीमी प्रगति पर व कुछ एजेंसी के प्रतिनिधियों के बैठक में ना आने पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

डीएम के. बालाजी ने कहा कि जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जो पूर्व में ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल योजना बनाई गई है उसको सुचारू रूप से संचालित कराए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पाइप पेयजल योजना से जलापूर्ति होने से ग्रामीणों को घर पर ही जल उपलब्ध हो रहा है जिससे उन्हें दैनिक कार्य में आसानी हो रही है।

अधिशासी अभियंता जल निगम मुकेश पाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में 113 ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल योजना संचालित है जिससे करीब 36 हजार से अधिक घरों को जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 236 और ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल योजना शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि यह 236 ग्राम पंचायतें माननीय सांसद, माननीय विधायकगण से ली गई है तथा इसमें माननीय सांसद ग्राम भी शामिल हैं तथा जहां पानी की गुणवत्ता की कमी थी। ऐसे ग्राम पंचायतों को भी इसमें लिया गया है। उन्होंने बताया कि इंप्लीमेंटेशन सर्वे एजेंसी द्वारा सर्वे कराया जा रहा है जिसमें से 126 के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिन 236 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना बनाई जाएगी।

उसमें तहसील मवाना के 71, तहसील मेरठ के 95 व तहसील सरधना की 70 ग्राम पंचायतें शामिल है। उन्होंने बताया कि जिन 236 ग्राम पंचायतों में और ग्रामीण पेयजल योजना बनाई जाएगी उसके लिए तैयारियां की जा रही हैं तथा जल्द से जल्द सर्वे पूर्ण कराने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि जिसका सर्वे पूर्ण हो गया है। उसके लिए एनओसी संबंधित तहसील से लंबित है। जिसको प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img