- शामली से बिजेंद्र मलिक, कैराना से अंकित शर्मा प्रभारी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: बुधवार को झिंझाना रोड स्थित आप के कार्यालय पर प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी अशोक कमांडो ने शामली विधानसभा से बिजेंद्र मलिक और कैराना विधानसभा से अंकित शर्मा को प्रभारी बनाने की घोषणा की। प्रदेश सचिव अशोक कमांडो ने कहा हमारी पार्टी ग् घर-घर गारंटी कार्ड भरवा रही है जिसमें प्रत्येक घर को 300 यूनिट बिजली और खेती के लिए किसानों को मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी जा रही है।
किसानों का बिजली का बकाया भी पूरी तरह से माफ किया जाएगा। प्रदेश को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। शामली विधानसभा से प्रत्याशी बिजेंद्र मलिक ने कहा प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर बिजली माफ करने के साथ ही शिक्षा का स्तर बढ़ाना है। यूपी सरकार का साढेÞ पांच लाख करोड़ का जो बजट है उसका 25 प्रतिशत शिक्षा पर लगाया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाया जाएगा।
उन्होंने बजट के आंकड़ों में समझाया कि दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा, परिवहन को जो मुफ्त किया गया है उसमें 2200 करोड़ का खर्च आता है जबकि दिल्ली का बजट 60 हजार करोड़ है। दिल्ली की आबादी के मुकाबले यूपी की आबादी करीब आठ गुणा ज्यादा है और यूपी बजट आठ गुणे से भी करीब 70 हजार करोड़ रुपये अधिक है। जब दिल्ली में सब फ्री किया जा सकता है तो यूपी में क्यों नहीं किया जा सकता। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

