- ग्राम लांक में जनसभा में को ऐतिहासिक बनाने की अपील
- लेफ्टिनेंट मानसी मलिक का सभी में किया गया सम्मान
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: बुधवार को रालोद की जिला पंचायत सदस्य सीमा मलिक और प्रधानाचार्य रणधावा मलिक के ग्राम लांक स्थित आवास पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने आगामी 25 अक्टूबर को कस्बा थानाभवन में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की आशीर्वाद पथ जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए चौधरी जयंत सिंह की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
सभा में वक्ताओं ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के कार्य एवं सिद्धांतों के आधार पर गांव, किसान और सर्व समाज के विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित मानसी मलिक को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मानसी मलिक ने अपने संबोधन में गांव के बुजुर्गों के आशीर्वाद एवं अपनी माताजी के प्रोत्साहन और परिवार को सफलता का श्रेय दिया।
इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, रणधावा मलिक, अशरफ अली, पूर्व विधायक राव वारिस, अरविंद झाल, योगेंद्र चेयरमैन, सत्यबीर पंवार, जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, अरविंद पंवार, वाजिद अली, सोहनपाल सिंह, हरेंद्र कुमार, कंवरपाल, डा. हरेंद्र वर्मा, डा. विक्रांत जावला आदि वरिष्ठ पदाधिकारी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष कुमार ने किया।

