जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: शिक्षक दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती देवी के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा विद्यालयों के कायाकल्प योजना के अन्तर्गत और शिक्षा व्यवस्था में अच्छा कार्य करने वाले 38 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

