Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 43 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में

  • सामूहिक विवाह योजना समाज के कमजोर वर्ग के लिए लाभकारी
  • भाजपा सरकार विभिन्न योजनाओं से विकास को दे रही बढ़ावा

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत तहसील के खंड विकास परिसर स्थित डबाकरा हाल में 43 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। जिसमें 36 जोड़े हिन्दू व 7 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। इस मौके पर अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार ने कहा कि शासन की योजनाओं का पात्र व्यक्ति को लाभ अवश्य लेना चाहिए।

वहीं रमेश सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना समाज के कमजोर वर्ग के लिए लाभकारी योजना है। इस विवाह कार्यक्रम में एसडीएम बृजेश कुमार सिंह व अतिथिों ने सभी वैवाहिक जोड़ों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कार्यक्रम में 36 जोड़े हिंदू रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधे। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा मा रमेश सिंह ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है इसके अंतर्गत निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करा कर सरकार गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग कर रही है।

साथ ही सरकार अनेक योजनाएं चलाकर जन-जन तक विकास को बढ़ावा दे रही है अपने संबोधन में राजन टंडन गोल्डी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं एवं विकास खंड के सभी अधिकारी कर्मचारी मेहनत व लगन से कार्य कर रहे हैं। जिसका प्रमाण बड़ी संख्या में हो रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम है।

36 जोड़ों के विवाह संस्कार गायत्री शक्ति पीठ के संस्थापक डॉ दीपक कुमार ने वैदिक रीति से कराया। डा. दीपक ने कहा कि शादी विवाह दो आत्माओं का पवित्र बंधन है और गृहस्थ आश्रम जीवन में सबसे बड़ा आश्रम है। इसके अलावा सात मुस्लिम युवक युवतियों का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हाफिज निसार ने कराया।

इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह,बीडीओ, राजन टंडन गोल्डी, चौधरी ईशम सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, डॉ रितेश सैन, रामपाल सिन्हा, डा दीपक कुमार, अतुल राजपूत, विवेक शर्मा, सुमित गुर्जर, सुशील चौहान, शाहिद अली, नरेंद्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण हेमंत कुमार, जसवंत सिंह, श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वैवाहिक बंधन में बंधे नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके दांपत्य जीवन की कामना की। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं एडीओ कृषि श्याम सिंह के संचालन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img