Thursday, October 1, 2026
- Advertisement -

Punjab News: पंजाब कांग्रेस को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, राजा वड़िंग के इस्तीफे की चर्चा तेज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को अचानक दिल्ली तलब किया है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने राजा वड़िंग को दिल्ली बुलाया है। माना जा रहा है कि हाईकमान उनके साथ संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकता है और प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, वड़िंग से इस्तीफा लिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि राजा वड़िंग को संभावित बदलाव की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। इसके बाद उन्होंने बुधवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को सीमित कर दिया था।

नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में ये नाम

यदि कांग्रेस हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष बदलने का फैसला करता है, तो नए अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी के भीतर तीन नाम प्रमुखता से सामने बताए जा रहे हैं:

परगट सिंह: पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक।

विजय इंदर सिंगला: पूर्व केंद्रीय एवं राज्य मंत्री और पार्टी के प्रमुख हिंदू चेहरों में शामिल।

सुखजिंदर सिंह सुख सरकारिया: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री।

गुटबाजी के बीच संगठन को लेकर बढ़ी चिंता

पंजाब कांग्रेस में अलग-अलग खेमों के बीच खींचतान का असर पार्टी की गतिविधियों और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी देखने को मिला है। संगठन की स्थिति का आकलन करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने तत्कालीन पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को जिम्मेदारी सौंपी थी।

बघेल ने पंजाब के नेताओं के साथ व्यापक बातचीत की और विभिन्न गुटों से जुड़े नेताओं से फीडबैक लिया। हालांकि, उस समय हाईकमान ने राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बनाए रखने का फैसला किया था।

अब एक बार फिर प्रदेश संगठन में बदलाव की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस हाईकमान की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

New Car: अक्तूबर 2026 में आएंगी ये 5 नई कारें, लग्जरी से लेकर हाइब्रिड SUV तक शामिल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

महंगाई का झटका: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा, एटीएफ भी बढ़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी)...

New Rule: 1 अक्तूबर से बदल गए कई नियम, LPG से लेकर FD तक पर पड़ेगा असर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

PM Modi: ‘पीढ़ियां बदलीं, लेकिन भरोसा कायम’, यूपीएससी के 100 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here