Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

फैक्ट्री से 45 लाख की नकली शराब के साथ 5 गिरफ्तार

  • 1500 लीटर रेक्टीफाइड और दो गाड़ियों की बरामद
  • कांधला के डंगडूंगरा में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: पुलिस ने कस्बे के मौहल्ला रायजादगान के मजरा डंगडूंगरा स्थित रजवाहे की पटरी के निकट चल रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 45 लाख रुपये कीमत की शराब के साथ 1500 लीटर रेक्टिफाइड बरामद कर दो गाडियों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। नकली शराब फैक्ट्री के संचालक के दो देशी शराब के ठेके बागपत जनपद में चल रहे हें।

सोमवार की रात्रि में मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग कस्बे के मौहल्ला रायजादगान के मजरा डंगडूंगरा स्थित रजवाहे की पटरी के निकट नकली शराब बनाने का काम कर रहे हैं। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने भारी पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मार कर मौके से लगभग 45 लाख रुपये कीमत की शराब के साथ 1500 लीटर रेक्टिफाइड देसी शराब, सैंपल मार्का लोहे की मशीन, 14 हजार प्लास्टिक के पव्वे, ढक्कन, स्टीकर, रेफर, बारकोड चिप, सैकड़ों कांच की खाली बोतल सहित एक शिफ्ट डिजायर कार, एक कार टाटा इंडिगो बरामद की है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम अजय कुमार पुत्र महिपाल व सुधीर कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासीगण झाल, सचिन कुमार पुत्र सतबीर सिंह व सुनील पुत्र धर्मपाल निवासी राठौड़ा, थाना छपरौली, जनपद बागपत और भूपेंद्र पुत्र प्रह्लाद सिंह निवासी ग्राम नाला थाना कांधला बताए हैं।

आरोपियों ने अपने फरार साथियों के नाम अनिल पुत्र भोपाल निवासी ग्राम झाल व नौशाद पुत्र ना मालूम निवासी जौला थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर बताए। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि शीघ्र ही दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपी नकली शराब को बनाकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेचने की फिराक में थे। उससे पहले ही पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।

सरकारी ठेकों पर बेचता था नकली शराब

नकली शराब बनाने का मास्टरमाइंड अजय कुमार निवासी झाल ने बताया कि वह खुद भी अपने गांव झाल से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसके नाम पर जनपद बागपत में दो सरकारी देशी शराब के ठेके चल रहे हैं। इनमें एक ठेका ग्राम बूढ़पुर और दूसरा ठेका ग्राम कुरड़ी में स्थित है। वह नकली शराब बनाकर अपने दोनों सरकारी शराब के ठेकों पर भी बिकवाता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img