- गल्ला समेत तमाम कबाड़ियों के खिलाफ कुर्की के नोटिस चस्पा
- इस वक्त फरार चल रहा हाजी गल्ला
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सोतीगंज के हिस्ट्रीशीटर कबाड़ी हाजी गल्ला पर पुलिस महानिरीक्षक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। गल्ला समेत तमाम कबाड़ियों के खिलाफ कुर्की के नोटिस तक चस्पा कर दिये गए हैं। फिलहाल गल्ला इस वक्त फरार चल रहा है।
पुलिस ने चोरी और लूट के वाहनों को काटने वाले कबाड़ियों की सूची बनाई। इसमें नईम उर्फ हाजी गल्ला का नाम सबसे ऊपर रखा गया है। उसके खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। इसके अलावा शातिर कबाड़ियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने कबाड़ियों की घेराबंदी के लिए पहले उनको गैंगस्टर में निरुद्ध कराया।
कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए जीएसटी द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सदर पुलिस के प्रार्थना पत्र पर गल्ला समेत नौ कबाड़ियों के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी किया है। आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि हाजी गल्ला के खिलाफ पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है।

