रक्त सेवा ट्रस्ट शामली के द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर
जनवाणी संवाददाता |
शामली: स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में रक्त सेवा ट्रस्ट शामली के तत्वावधान में 42वां रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 112 रजिस्ट्रेशन में से 87 रक्तदानियों ने रक्तदान किया।
रविवार को रक्त सेवा ट्रस्ट रजि. शामली के तत्वावधान में शामली शहर के अग्रसैन पार्क में 42वां रक्तदानियों का मेला लगाया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद शामली के पूर्व चयेरमैन अरविंद संगल ने किया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग किया। कैंप में 112 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 87 लोगों ने रक्तदान करते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया।
इस मौके पर अध्यक्ष संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, डा. आरिफ हसन, मनीष नामदेव, बोबिंद्र पौरिया, सोनू जुनेजा, आकाश गोयल, मनीष भटनागर, वैभव संगल, रोहित पाल, निपुण गर्ग, साबिर अली, रोबिन गर्ग, अतुल बंसल, अभय संगल, सचिन जैन, पारस भारद्वाज, अंशुल संगल आदि मौजूद रहे।

