Home Uttar Pradesh News Bijnor मनोज पारस की हैट्रिक जीत पर सपाईओं में खुशी की लहर

मनोज पारस की हैट्रिक जीत पर सपाईओं में खुशी की लहर

मनोज पारस की हैट्रिक जीत पर सपाईओं में खुशी की लहर

जनवाणी संवाददाता|

कोतवाली: समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व राज्य मंत्री ने लगातार तीन बार जीत हासिल कर सीट पर हैट्रिक लगाई। मनोज पारस ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी यशवंत सिंह को लगभग 27 हजार वोटों से शिकस्त देते हुए सपा का परचम लहराया।

मनोज पारस पिछले दो बार से अपनी जीत के अंतर लगातार बढ़ाते चले जा रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता देखी जा रही है।

बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद जैसे ही नगीना सीट पर मनोज पारस की जीत की घोषणा अधिकारियों द्वारा की गई उनके समर्थक उछल पड़े।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे