Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

बच्चों के सवालों को न करें अनदेखा

 

Balvani


जब आप बच्चे के सवालों का जवाब देते हैं तो उसकी जिज्ञासा शांत होती है। सही जवाब मिलने पर आगे के लिए उसकी सोच विकसित होगी। उसका मानसिक और बौद्धिक विकास होगा। इसके अलावा अगर आप सवाल का जवाब देते हैं तो वह खुश भी रहेगा। अक्सर बच्चा कई ऐसे सवाल भी पूछ देता है, जिनके जवाब हमें मालूम नहीं होते। ऐसी सवालों के जवाब जब आप किताब व इंटरनेट से ढूंढकर देते हैं तो बच्चे के साथ-साथ आपकी जानकारी भी बढ़ती है।

छोटी उम्र व पूरी तरह से समझ विकसित न होने के कारण बच्चों में हर चीज के बारे में जानने को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। ये उत्सुकता 3 से 8 साल तक बच्चों में ज्यादा रहती है। ऐसे में वे हर छोटी से छोटी चीज को लेकर अपने माता-पिता से सवाल पूछते हैं। ये सवाल कई बार पैरेंट्स को परेशान भी कर देते हैं और वे या तो सवाल को अनदेखा कर देते हैं या फिर गलत जबाव व बच्चे पर गुस्सा होते हैं। पर ये स्थिति गलत है। अगर आप भी पैरेंट्स हैं और बच्चे के सवाल को अनदेखा कर रहे हैं, गलत जबाव दे रहे हैं या गुस्सा कर रहे हैं तो इस आदत को बदल डालिए। दरअसल इसका बच्चे पर निगेटिव असर पड़ता है।

अनदेखी से पड़ता है गलत असर

दरअसल जब आप बच्चे के सवालों की अनदेखी करेंगे और उसे उसका जवाब नहीं देंगे, तो सवाल उसके दिमाग में घूमते रहेंगे। कम उम्र में दिमाग पर इतना लोड बच्चे के लिए नुकसानदायक होगा। इसके अलावा वह उन सवालों के जवाब के लिए परेशान होगा। हो सकता है कि वह किसी बाहरी से इसका सवाल पूछे और बाहरी शख्स उसे गलत जवाब दे। ऐसी स्थिति में उसके मन में गलत जानकारी ही भर जाएगी। वह उसे ही सही मानेगा। इससे भी बच्चा गलत रास्ते पर चला जाएगा। यही नहीं अगर आप बच्चे के सवालों पर झल्ला को उसे डांटते हैं या भला-बुरा कहते हैं तो इसका भी निगेटिव असर पड़ेगा। उसके दिमाग में नकारात्मकता घर कर जाएगी। हो सकता है वह परेशान भी हो जाए।

जवाब देने के फायदे

जब आप बच्चे के सवालों का जवाब देते हैं तो उसकी जिज्ञासा शांत होती है। सही जवाब मिलने पर आगे के लिए उसकी सोच विकसित होगी। उसका मानसिक और बौद्धिक विकास होगा। इसके अलावा अगर आप सवाल का जवाब देते हैं तो वह खुश भी रहेगा। अक्सर बच्चा कई ऐसे सवाल भी पूछ देता है, जिनके जवाब हमें मालूम नहीं होते। ऐसी सवालों के जवाब जब आप किताब व इंटरनेट से ढूंढकर देते हैं तो बच्चे के साथ-साथ आपकी जानकारी भी बढ़ती है।

इन बातों का रखें ध्यान

बच्चे के किसी भी प्रश्न का जवाब उसकी समझ के हिसाब से उन्हीं के लहजे में दें।

जिन सवालों के जवाब नहीं पता, उनके गलत जवाब न दें। बेहतर होगा कि आप बच्चे को कहें कि इसका जवाब मुझे नहीं पता। चलो हम दोनों मिलकर इसका जवाब ढूंढते हैं।

इसके अलावा सवालों से परेशान होकर बच्चे पर गुस्सा न करें।

बच्चे के सवाल पूछने पर कभी भी ये न कहें कि, तुम बहुत सवाल पूछते हो, कहां से लाते हो इतने सवाल, ये बेतुका सवाल है। अगर आप इस तरह की बातें बच्चे को कहेंगे तो उसका मनोबल टूटेगा।


janwani address 54

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img