Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

आखिर कब पकड़े जाएंगे डीन के हमलावर?

  • पुलिस की टीम कर रही है जांच, विवि में भी लिया शिक्षकों के बयान

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगकी विश्वविद्यालय के डीन के हमले में पुलिस पांच दिन बाद भी खाली हाथ है। अभी तक हमलावार नहीं पकड़े गए और पुलिस की पांच टीम लगी हुई है। एक कैमरे में बदमाश आए है, लेकिन पुलिस की पकड़ से दूर है।

कृषि विवि के डीन वेटनरी डा. राजवीर सिंह पर शुक्रवार शाम बदमाशों ने हमला कर दिया था। वह अस्पताल में भर्ती है और उपचार चल रहा है। आठ गोलियां लगी थी, लेकिन बदमाश अभी तक नहीं पकड़े गए है। सोमवार को विवि में दौराला पुलिस जांच के लिए पहुंची, वहां पर दो घंटे तक जांच की है, लेकिन रास्ता अभी तक कुछ नहीं मिला है।

जांच पर जांच करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है, लेकिन फिर भी कामयाबी नहीं मिल रही है। पुलिस को जांच में एक कंकरखेड़ा के कैमरे में बदमाश दिखे हैं, लेकिन साफ नहीं दिखने के कारण अब भी मामला उलझा हुआ है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को वह जल्द पकड़ लेगी और जल्द खुलासा करेगा।

कृषि विवि के छात्र कुलपति से मिले

कृषि विवि के डीन वेटनरी पर हुए हमले व अन्य मांगों को लेकर वेटनरी कॉलेज के छात्र कुलपति डा. आरके मित्तल से मिले। छात्रों की मांग है कि विवि में इतनी बढ़ी घटना हो गई, लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। विवि में कोर्ई सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे। यहां पर तत्काल कैमरे लगाए जाए, साथ ही विवि में कैंटीन और मदर डेयरी की व्यवस्था की जाए। कुलपति डा. आरके मित्तल ने कहा कि विवि में कहां कहा कैमरे लगाए जाएंगे, इसको लेकर प्लान किया जा रहा है। मुख्य गेट और अंदर कैंपस में भी कैमरे लगाए जाएंगे। यह घटना बहुत ही गंभीर है। पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द खुलासा करे।

नियुक्ति और पैसे का लेन-देन आ रहा सामने

पुलिस पांच दिन से जांच में जुटी हुई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि विवि में पूर्व में हुई नियुक्ति से मामला जुड़ा हुआ है, पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पूर्व में हुई नियुक्ति को लेकर डा. राजबीर सिंह की किसी से कोई अनबन हुई होगी, जिसका कुछ पैसे का लेनदेन भी सामने आ रहा है।

विवि में वर्तमान में चल रही नियुक्ति का मामला भी इसी से जुड़ा हो सकता है। मार्च के अंतिम सप्ताह में नॉन टीचिंग पदों के लिए एग्जाम भी होना है। अभी तक की जांच में जो सामने आया है, उसमें पूर्व की नियुक्ति और वर्तमान नियुक्ति को लेकर ही हमले का कारण हो सकता है, हालांकि पुलिस अन्य कई बिंदुओंं पर भी जांच में जुटी है, अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img