Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

पेड़ों के अंधाधुंध कटान से छा रहा मनुष्य के जीवन पर संकट

विश्व वन दिवस पर छात्र-छात्राओं को बताए वनों के महत्व

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा आज हम अपनी विलासिता के चलते अंधाधुंध पेड़ों का कटान करते जा रहे हैं जो मनुष्य जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

सोमवार को सैंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली में विश्व वन दिवस मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन अरविंद संगल ने छात्र-छात्राओं को वनों का महत्त्व बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिस प्रकार विश्व में आक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा वह ​सभी को अच्छी प्रकार ज्ञात है।

पेड़ पौधों से हमें आक्सीजन प्राकृतिक रूप से प्राप्त होती हैं। प्रकृति हमारी सच्ची मित्र है, मनुष्य ने अपने फायदे के लिए पेड़ों का अंधाधुंध कटान करना शुरू कर दिया। वहां फैक्ट्रियों का निर्माण कर रहे हैं जिसके चलते प्रतिदिन वन कम होते जा रहे हैं जिससे मानव जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।

वृक्षों के कटान के कारण ग्लोबल वार्मिंग तेज हो रही है जिसके कारण प्राकृतिक आपदाओं में काफी इजाफा हुआ है जो धरती के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। अरविंद सिंघल ने हाथ में पौधा लेकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संकल्प दिलाया कि पौधारोपण कर प्रकृति को हरा भरा किया जाएगा।

इस मौके पर उपप्रधानाचार्य आरपी एस मलिक, अरविंद शर्मा, नरेश पंत, कुलदीप निर्वाल, हरिओम वत्स, मोहम्मद फैजान, अंजू मलिक, विशाखा गोयल, सपना चौधरी, पंकज गोयल, वेंकेंटेश्वर वशिष्ठ, रवि हुड्डा उपस्थित मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img