- यूपी बोर्ड की 10-12 वीं की परीक्षाएं आज से दो पॉली में
- छात्रों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर चस्पा की गई लिस्ट देखी
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: बृहस्पवितार से प्रारंभ होने रही माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकार्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, कक्ष निरीक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया गया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
कैराना नगर के पब्लिक इंटर कालेज में हाईस्कूल के लिए 454 व इंटरमीडिएट के लिए 132 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इसके अलावा एसएन इंटर कालेज में हाईस्कूल के लिए 366 व इंटरमीडिएट के लिए 332 परीक्षार्थी पंजीकृत है। पब्लिक इंटर कालेज में 16 कमरों में परीक्षा कराई जाएगी।
प्रधानाचार्य मोहकम सिंह ने बताया कि प्रत्येक कमरे में वॉयस रिकॉर्डिंग युक्त 2-2 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा कालेज परिसर में बिना वॉयस रिकॉर्डिंग के 7 कैमरे लगाए गए। एसएन इंटर कलेज में 14 कमरों में परीक्षा कराई जाएगी। हर एक कमरे में एक वॉयस रिकॉर्डिंग व एक बिना वॉइस रिकर्डिंग के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा कालेज के मुख्य गेट व परिसर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दोनों कालेजों में परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
गुरुवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। वहीं परीक्षा से एक दिन पहले कालेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने अपने रोल नंबर के हिसाब से सीटे चेक की।

