Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

छोटे को बड़ा बनाना ही बड़प्पन है- विजय कौशल

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: भगवान राम का व्यक्तित्व बहुत बड़ा व्यक्तित्व है और बड़ा व्यक्ति वही होता है जो दूसरे को छोटे से बड़ा बना दें, आजकल प्रथा छोटे को दबाकर बड़े बनने की है जो पूर्णरूपेण गलत है उक्त विचार श्रीराम कथा मर्मज्ञ परम पूज्य विजय कौशल जी महाराज ने वृंदावन गार्डन में शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी भीमसेन कंसल के कंसल परिवार द्वारा आयोजित श्री राम कथा के समय श्रवण कराएं।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

श्री राम कथा मैं आज कथा व्यास परम पूज्य विजय कौशल जी महाराज ने श्री राम विवाह प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए राम बरात का विविध रूपों से वर्णन किया। किशोर लीलाओं का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि जीवन में किशोरावस्था सबसे महत्वपूर्ण अवस्था है यह वही अवस्था है जहां व्यक्ति का पूरा जीवन निश्चित होता है आज हमारे समाज में ऐसे अनेक कुतंत्र काम कर रहे हैं जो हमारी किशोरावस्था को भ्रमित करने का निरंतर प्रयासरत है, संस्कार विहीन व्यक्ति से समाज सहज ही विपत्ति की ओर चला जाता है।

संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि भगवान के दर्शन के साथ उनके नाम की भी बहुत महिमा है कलयुग में नाम का सिमरन सर्वश्रेष्ठ बताया गया है शास्त्र अध्ययन करने से भगवान नहीं मिलते लेकिन शास्त्र भगवान प्राप्ति का मार्गदर्शन जरूर प्रशस्त करता है।

महाराज श्री ने कहा कि जीवन में बहुत अधिक व्यस्तता होने के बावजूद भी प्रात:काल भगवान को प्रणाम करने से भी काम चल सकता है परंतु रात्रि के समय भोजन से पूर्व भगवान का सिमरन जरूर करना चाहिए सत्संग ही भगवान की प्राप्ति का सरल साधन है।

कथा में मुख्य रूप से हनुमान धाम संचालक एवं महामंडलेश्वर केशवानंद सरस्वती जी महाराज, महामंडलेश्वर संजीव शंकर, फूल चंद कंसल, किशन कंसल,अनिल कंसल, राकेश बिंदल, भीमसेन कंसल, नगर पालिका अध्यक्ष अंजु अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद शर्मा, उद्योगपति निरंकार,सुरेंद्र अग्रवाल, होतीलाल शर्मा, शंकर स्वरूप बंसल, डॉ०एम एल०गर्ग, मनोज बाटला आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img