Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

  • हाइवे पर करते थे लूटपाट, आॅटो बुक कर सुनसान जगह ले जाकर करते हैं लूट
  • लूटा गया टेंपो, मोबाइल और अवैध शस्त्र हुए बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सर्विलांस और खरखौदा पुलिस ने संयुक्त रूप से हाइवे पर टेंपो और उसमेत सवार यात्रियों से लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गिरोह के सदस्यों से पुलिस ने एक सप्ताह पहले ही लूटा गया टेंपो, मोबाइल और अवैध शस्त्र बरामद किए है। पकड़े गए पांचों बदमाशों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

किठौर एएसपी चंद्रकांत मीणा ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव उलधन के रहने वाले तालिब पुत्र भरे ने केस दर्ज कराया था कि अज्ञात बदमाशों ने उसका आॅटो, एक मोबाइल और पांच हजार रुपये की नगदी लूट ली है।

थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस टीम के सहयोग से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटा गया एक टेंपो, तीन मोबाइल और नगदी समेत एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। बदमाशों का अपराधिक इतिहास खंगाला तो यह पांचों शातिर किस्म के बदमाश है और इनके खिलाफ अनेकों मुकदमें दर्ज है।

कैसे करते हैं लूटपाट?

एएसपी चंद्रकांत मीणा ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह रात के समय मे सवारी के रूप में टेंपो स्टैंड पर खड़े होकर टेंपो बुक करते है। इसके बाद उसे हाइवे पर ले जाकर मौका मिलते ही टेंपो समेत मोबाइल और उसकी नगदी लूटकर फरार हो जाते है। यही नहीं यदि टेंपो में अन्य सवारी हो तो वह उन्हें भी लूट लेते है।

15 दिन में लूटे दो टेंपो

पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 15 दिन में दो टेंपो लालकुआं से बाबूगढ़ और गढ़मक्तेश्वर के लिए बुक कराकर लूटे थे। इस दौरान एक युवक को डासना से टेंपो में बैठाकर हापुड़ मुरादाबाद हाइवे पर लूटा था। इसके बाद हापुड गुरुद्वारे से एक टेंपो को मेरठ के लिए बुक करके खरखौदा के पास तमंचा दिखाकर लूटा था।

ये पकड़े गए बदमाश

  1. सुहैल पुत्र फहीमुद्दीन निवासी शिवाजीनगर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
  2. अक्षय शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी शिवाजी नगर थाना पिलखुवा।
  3. शक्ति पुत्र विनोद नाई निवासी गांव आलमपुर थाना पिलखुवा।
  4. साहुल पुत्र फहीमुद्दीन निवासी शिवाजीनगर पिलखुवा।
  5. शावेज पुत्र मौहम्मद शाहिद निवासी शिवाजी नगर पिलखुवा।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img