- बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों का नेटवर्क आए दिन फेल होने से आम उपभोक्ता परेशान
- उपभोक्ता बोले-4जी का दावा करने वाली कंपनियों के नेट 2जी का भी नहीं कर रहा कार्य
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जिले के ग्रामीण सहित शहर के क्षेत्रों में लगे बीएसएनएल के साथ-साथ अन्य दूसरी संचार कंपनियों के नेटवर्क आए दिन फेल होने से उपभोक्ता परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मोबाइल और टेलीफोन सेट शो पीस बनकर रह गए हैं। व
हीं, बीएसएनएल उपभोक्ताओं को सिग्नल नहीं मिल पा रहा है। बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों का नेटवर्क आए दिन फेल होने से आम उपभोक्ता परेशान हैं। 4जी का दावा करने वाली कंपनियों के नेट 2जी का भी कार्य नहीं कर रहा है। मोबाइल नेटवर्क कंपनियां उपभोक्ताओं को खुलेआम लूट रही हैं। दूर संचार विभाग मूदर्शक बना हुआ है। एक से दूसरे स्थान पर बात करने पर आवाज नहीं आ रही है।

यदि आवाज आ भी रही है तो दूसरे पक्ष की आवाज सुनाई नहीं दे रही है। यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा है। उधर, कुछ दिजनों पहले मोबाइल रिचार्ज शुल्क दागुना कर दिया गया जिससे बेहतर सेवा दी जाएगी। लेकिन सब विफल रहा। नेटवर्क की समस्या मोबाइल धारक भुगत रहा है। उपभोक्ताओं को समझ नहीं आ रहा है कि शुल्क बढ़ाने के बावजूद मोबाइल कंपनियां बेहतर सेवा देने में विफल क्यों साबित हो रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि एयरटेल, वोडाफोन व जियो सहित अन्य टेलाकॉम कंपनियों के नेटवर्क में यह परेशानी आ रही है। लोगों की शिकायत है कि सबसे बड़ी परेशानी यह है कि कॉल बीच-बीच में कई बार कट रही है। बातचीत के बाद जब कॉल को कट किया जाता है तो यह कुछ देर तक जारी रहता है और उसके बाद में हैंग हो जाता है। वहीं, बीएसएनएल, आइडिया, एयरटेल और जियो के ग्राहक बहुत ज्यादा परेशान हैं। उनका कहना है कि कॉल में दिक्कत तो काफी समय से है, लेकिन अब यह समस्या दिन प्रतिदिन और ज्यादा बढ़ती ही जा रही है।
उपभोक्ता बोले-कंपनियां नेटवर्क सुधारें
उपभोक्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार को आदेश देना चाहिए कि टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क सुधारें। उपभोक्ता रमेश का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों का मोबाइल नेटवर्क पहले से ही खराब है, लेकिन अब स्थिति और बिगड़ गई है। कॉल ड्रॉप की समस्या भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि दिनभर में कई बार ऐसा होता है कि कॉल भी लग जाती है और उठ भी जाती है।
इसके बावजूद बातचीत नहीं हो पाती है। कॉल को कट कर दोबारा फिर से मिलाना पड़ता है। इसके अलावा एक निजी कंपनी की फोरजी सेवा भी अब ठीक से काम नहीं कर रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि 4जी इंटरनेट सेवा टूजी सेवा के जैसे काम कर रही है। इंटरनेट की सेवा के धीमे होने की वजह से साइट खुलने में अधिक समय लग रहा है। इसलिए सभी उपभोक्ताओं ने मांग की है कि जल्द से जल्द मोबाइल टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क में सुधार करें जिससे उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।

