जनवाणी ब्यूरों |
बिजनौर: वीरा कॉलेज में न्यू जर्सी की कंपनी कोलाबेरा ने रिक्र टमेंट ड्राइव का आयोजन किया। यह कंपनी आइटी व प्रोफेश्नल इन्फॉर्मेशन टेक्नालजी आदि क्षेत्र मे कार्य करती है। जिसका एशिया पैसिफिक हैड क्वार्टर वडोदरा गुजरात में स्थित है तथा अन्य आफिस यूनाइटेड स्टेट्स, फिलीपींस, सिंगापुर, कनाडा, आयरलैंड व मलेशिया मे भी स्थित है।
इस ड्राइव मे कॉलेज के सौ छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। अंतिम राउंड के बाद कुल नौ छात्राओं का चयन किया गया।
जिसमें कम्प्युटर साइन्स की तारिषि बिश्नोई, ऋषभ भटनागर, सोनू कुमार व इंशा परवीन, इलैक्ट्रिकल इंजीन्यरिंग के मौहम्मद अमान बायो-टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग की आइमन अमीन, सुरभि ढाका व तूलिका खन्ना और मैकेनिकल इंजीनियर के वैभव कुमार का चयन किया गया।

