Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

महंगाई, मंदी की मार में 10 फीसदी कम रही ट्रैक्टर इंड्रस्टीज

  • फरवरी 2021 में बिके 1077 ट्रैक्टर, फरवरी 2022 में बिके 980 ट्रैक्टर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: महंगाई और मंदी की मार अब हर क्षेत्र में दिखाई देने लगी है। अगर देखा जाए तो मेरठ जनपद में ट्रैक्टर इंड्रस्टीज में भी 10 फीसदी कम रही है। क्योंकि ट्रैक्टर इंड्रस्टीज में किसानों ने हर समय इस इंड्रस्ट्रीज को बढ़ाने में अपना दमखम दिखाया है, लेकिन इस बार यह इंड्रस्टीज भी डाउन चली गई है।

पिछले एक वर्ष के आंकड़े इस इंड्रस्टीज के देखे जाए तो चौकाने वाले तथ्य सामने आते है। हालांकि इसमें कमी आने के कारण जहां इस इंड्रस्टीज से जुड़े लोग परेशान है। वहीं, किसानों की समस्या भी इसमे साफ दिखाई दे रही है। हालांकि इस इंड्रस्टीज में महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी ने फिर भी दमखम दिखाया है।

फरवरी 2021 में मेरठ जनपद में ट्रैक्टर इंड्रस्टीज से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक 1077 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी, लेकिन इस बार फरवरी 2022 में ट्रैक्टर 980 ही बिके है। 10 फीसदी की ट्रैक्टर खरीद में कमी आने का कारण महंगाई और मंदी की समस्या साफ दिखाई दे रही है। वर्तमान में नवरात्रों के सीजन में इस बार ट्रैक्टरों इंड्रस्टीज को पंख लगने की उम्मीद है। लेकिन अब देखना है कि किसान इस उम्मीद पर कितने सहारा बनते है। पिछले वर्ष नवरात्रों में महिंद्रा कंपनी के 17 ट्रैक्टरों की खरीद हुई थी।

07 2

इस बार लगभग 30 ट्रैक्टरों की बिक्री होने की संभावना है। जनपद के श्री शिव शक्ति मोटर्स अधिकृत महिंद्रा ट्रैक्टर्स के मालिक राजेंद्र मेहता का कहना है कि इस बार नवरात्रों में ट्रैक्टरों की बिक्री होने की बेहद अच्छी उम्मीद है। हालांकि ट्रैक्टर इंड्रस्टीज में भी दस फीसदी का डाउन आया है, लेकिन महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टरों की खरीद में बढ़ोतरी हुई है। 513 ट्रैक्टर अकेले इस कंपनी द्वारा किसानों को दिए गए थे।

नवरात्र, रमजान शुरू, फलों और सब्जी के दामों में उछाल

नवरात्र और रमजान उल मुबारक का महीना शुरू हो गया है। इन दोनों के शुरू होने से बाजारों में फल और सब्जी के दामों में बेहद उछाल हो गया है। बाजारों में शनिवार को दिनभर फल और सब्जी की खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही। वही दुकानदारों ने भी बढ़े हुए दामों में ग्राहकों को सामान बेचा।

05 2

पल्लवपुरम की चौहान मार्केट में फल बेचने वाले सोनू पल्हैड़ा ने बताया कि इस बार नवरात्र और रमजान दोनों एक साथ शुरू हुए है। इससे फलों के दामों में उछाल दर्ज हुआ है। सब्जी के दामों में भी उछाल हुआ है, लेकिन फलों में अधिकतर दामों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इनकी खरीदारी करने के लिए बाजारों में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img