Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

पेंट कारोबारी से लूट का खुलासा, पांच हत्थे चढ़े

  • मुठभेड़ में धरे गए बदमाश घ्याना गुर्जर गैंग के निकले
  • मुठभेड़ में गोली लगने से पुलिसकर्मी भी घायल, एक बदमाश फरार

    वरिष्ठ संवाददाता  |

सहारनपुर:  सदर बाजार थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी अहमदबाग में पेंट कारोबारी के यहां पिछले दिनों हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने लूट में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। पकड़े गए बदमाश मुरादाबाद के संभल के ध्याना गुर्जर गिरोह के सदस्य बताए गए हैं।

पुलिस ने इनसे लूट का माल भी बरामद किया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि न्यू आवास विकास कॉलोनी के पीछे बदमाशों से मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार हरेंद्र सिंह व एसओजी से मुख्य आरक्षी अमरदीप घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में सुमित मलिक, अशोक खारी व कपिल निवासी एमडीए कॉलोनी, मुरादाबाद घायल हुए हैं। विकास शर्मा निवासी कथना मथना थाना ऐचौड़ा कम्बो, संभल योगेंद्र निवासी रामपुर भूर, अमरोहा भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

इस घटना का मास्टरमाइंड सुमित मलिक है जो पहले घंटाघर स्थित एलेक्स सिनेमा का प्रबंधक था। पृथ्वीपाल सिंह उस सिनेमा के मालिक के मित्र थे, सुमित से भी उनका परिचय हो गया था। कुछ दिन पूर्व उसने यह नौकरी छोड़ दी और एक वैगनआर गाड़ी खरीद कर नोएडा में ओला कैब में चलाता था। उसी दौरान विकास शर्मा से उसकी मुलाकात हुई जो ओला कैब में अपनी अर्टिगा गाड़ी चलाता था।

सुमित मलिक के ऊपर करीब 10 लाख का कर्ज था, उसने विकास शर्मा को बताया कि सहारनपुर के पृथ्वीपाल के पास काफी रुपये हंै। घर में केवल पति पत्नी रहते हैं। वहां अगर लूट की घटना की जाए तो काफी माल मिल सकता है। विकास शर्मा इसके लिए तैयार हो गया और उसने अपने गांव के अन्य चार शातिर बदमाशों को इस घटना को अंजाम देने के लिए तैयार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि घटना से करीब 15 दिन पहले भी वह अपने एक साथी के साथ पृथ्वीपाल के घर पर आया था। योजना के मुताबिक उक्त छह बदमाश अर्टिगा और वैगनआर गाड़ियों में सवार होकर सहारनपुर पहुंचे और सब्जी मंडी के पास गाड़ियां खड़ी करके पैदल अहमदबाग कॉलोनी में पृथ्वीपाल के घर में घुसकर लूटपाट की घटना की और गाड़ियों में सवार होकर भागने में सफल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img