Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गुलशन कैमिकल में लगी आग, भारी नुकसान

  • दमकल विभाग की कई गाड़िओ  ने मशक्कत के बाद पाया काबू

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: गुलशन कैमिकल फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आग लग गयी, जिससे फैक्ट्री में भारी नुकसान होने की संभावना है। दमकल विभाग की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया है, परन्तु जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

नईमंडी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड पर गुलशन कैमिकल फैक्ट्री है। शुक्रवार की सुबह फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आग लग गयी और धीरे-धीरे इस आग ने विकराल रूप् धारण कर लिया। कर्मचारियों ने इस आग को बुझाने का प्रयास किया, परन्तु वह नाकाम रहे। मिल में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी और कड़ी मशक्कत के बाद इस भयंकर आग पर काबू पाया गया।

आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। माना जा रहा है कि इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। अभी तक नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है। बुधवार को भी भोपा रोड स्थित एक फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी थी।

लगातार अग्निकांड की घटनाओं को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अधिक तापमान के कारण यह अग्निकांड हो रहे हैं, ऐसे में काफी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img