जनवाणी संवाददाता |
कैराना: पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे पर रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा कर देशभर में सुख शांति की दुआएं मांगी। वहीं जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों के आसपास पुलिस प्रशासन तैनात रहा।

शुक्रवार को पवित्र रमजान माह का दूसरे जुमे पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई। चिलचिलाती धूप के बीच दिनभर रोजेदार रोजे से रहें। रोजेदारों ने रोजा रखकर दोपहर के समय मस्जिदो में जुमे की नमाज अदा की।

रोजेदारों द्वारा जुमे की नमाज के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ फैलाकर देशभर में सुख शांति, भाईचारे एवं गुनाहों की माफी के साथ ही परिवार में सुख शांति की दुआएं मांगी। वहीं जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन तैनात रहा।
इसके अलावा पालिका की ओर से मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई कराने के साथ ही कली चूने का छिड़काव कराया गया।

