Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर

निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन -अप्स’ अपनी घोषणा के बाद से लगातार चचार्ओं में है। फिल्म में यश के नए लुक के साथ-साथ नादिया का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी खासी सुर्खियों में है। कियारा आडवाणी की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित है। कन्नड़ के अलावा इंग्लिश भाषा में भी बन रही इस फिल्म के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी कन्नड़ में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के लिए उन्हैं 15 करोड़ की तगड़ी फीस मिली है। ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन -अप्स’ पहले 19 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ ही रिलीज होने वाली थी लेकिन आदित्य धर के इस फिल्म के प्रति आॅडियंस के जबर्दस्त क्रेज को देखते हुए फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन -अप्स’ एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होने वाली है। फिल्म में यश का डबल रोल है। उनके साथ कियारा आडवाणी के साथ हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कियारा आडवाणी का नाम आज बॉलीवुड की उन टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने महज एक दशक के करियर में अनेक हिट फिल्मों के साथ इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है।

कबीर सदानन्द की फिल्म ‘फगली’ (2014) के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली कियारा आडवाणी को फिल्म ‘एमएस धोनी:एन अनटोल्ड स्टोरी’ (2016) में महेन्द्र सिह धोनी की बीवी, साक्षी के छोटे किरदार के जरिए बॉलीवुड में खास पहचान मिली। उसके बाद ‘लस्ट स्टोरीज (2018) के सनसनीखेज किरदार में कियारा ने हंगामा ही मचा दिया। इस सीरीज में उनके वाइब्रेशन वाले सीन की खूब चर्चा हुई। कियारा आडवाणी ने हिंदी के साथ साउथ की भी कुछ फिल्में की हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में जिस रेंज में अपने टेलेंट का प्रदर्शन किया है, उससे एक बात तो साफ हो चुकी है कि वह सिर्फ एक ग्लैमर डॉल ही नहीं, बल्कि उससे बढकर कहीं अच्छी एक्ट्रेस हैं। अपने फैशन सेंस और लुक से फैंस को इम्प्रेस करने वाली कियारा आडवाणी आज के दौर में बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। फैंस को हर वक्त उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है।

पिछली बार कियारा आडवाणी, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘वॉर 2’ (2025) में खुफिया एजेंसी के एजेंट के किरदार में नजर आईं थीं लेकिन फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी। पिछले साल ही कियारा आडवाणी तेलुगु रिलीज ‘गेम चेंजर’ (2025) में रामचरण के अपोजिट नजर आई थी लेकिन भ्रष्ट राजनेताओं से मुकाबला करते हुए एक आईएएस अधिकारी की कहानी पर बेस्ड एस शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर गच्चा खा गई थी। इसके पहले कियारा की फिल्म ासत्यप्रेम की कथा’ (2023) ब-मुश्किल अपना बजट ही निकाल सकी थी। उसके पहले उनकी एक फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ (2022) को तो डिस्ट्रीब्यूटर तक नहीं मिले. तब मजबूरन उसे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा था। ऐसे में फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स उनके करियर के लिए खास महत्व रखती हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img