Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

कैटरीना कैफ-सलमान की ‘टाइगर 3’

 

Senayvani 13


सलमान खान स्टारर फिल्म ‘टाइगर-3’ को मनीष शर्मा, यशराज फिल्स के लिए एक काफी बड़े स्केल पर शूट कर रहे हैं। इसमें सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ हैं। इसमें पहली बार इमरान हाशमी एक खास पाकिस्तानी एजेंट के नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब सलमान खान और इमरान हाशमी किसी फिल्म के लिए स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसमें शाहरुख भी एक कैमियो में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘टाइगर-3’ का आखिरी शैडयूल इस जनवरी में दिल्ली के इंपीरियल होटल में शुरू होना था, लेकिन ओमिक्रोन की वजह से ऐसा नहीं हो सका। ओमिक्रोन का प्रकोप कम होने के बाद में इसे, 12 फरवरी से दिल्ली में शूट किया गया जिसमें फिल्म के क्लाइमेक्स सीन फिल्माये गये।

‘टाइगर-3’ की शूटिंग पिछले साल से लगातार हो रही थी, लेकिन बीच बीच में कोरोना ऐपीडेमिक इसके रास्ते में रूकावटें डालता रहा। सलमान और कैटरीना दोनों ने फिल्म के लिए लगभग 75 दिन तक शूटिंग की, तब कहीं जाकर फिल्म पूरी हो सकी। अब बस ‘टाइगर-3’ का कुछ पैच वर्क बचा है, जिसकी शूटिंग मुुंबई में ही की जाएगी। खबर आ रही है कि ‘टाइगर 3’ की शूटिंग से फारिग होने के बाद सलमान खान साजिद नाडियाडवाला के बैनर की ‘भाईजान’ शुरू करेंगे। सूरज बड़जात्या की ‘प्रेम रतन धन पायो’ की तरह फरहाद सामजी द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली ‘भाईजान’ भी एक जाइंट फैमिली एंटरटेनर है|

जिसमें सारा फोकस, भाई-बहन के किरदारों के इर्द गिर्द रहेगा। इस तरह की भी खबरें हैं कि ‘भाईजान’ के साथ ही सलमान खान, शाहरुख और ऋतिक रोशन के साथ यशराज बैनर की एक स्पाई यूनिवर्स वाली फिल्म भी शुरू करेंगे। इसमें पहली बार तीनों एक साथ नजर आएंगे।

सलमान की जैकलीन फर्नांडिस के साथ ‘किक 2’ और पूजा हेगड़े के साथ ‘कभी ईद कभी दिवाली’ भी 2022 में आएगी। वहीं विक्की कौशल के साथ शादी करने के बाद कैटरीना की इस साल ‘फोन भूत’, अली अब्बास जफर की अपकमिंग सुपर हीरो वाली फिल्म और श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रि समस’ फिल्में रिलीज हो सकती हैं लेकिन उन्हें सलमान के साथ वाली ‘टाइगर-3’ से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं।


janwani address 123

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img