जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: राजकीय इंटर कालेज मैदान स्थित योग साधना केंद्र पर आयोजित मासिक यज्ञ में क्रीड़ा समिति के संरक्षक अनूप सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यज्ञ ब्रह्म योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह तथा डॉ जीत सिंह तोमर और यज्ञमान रतन सिंह एवं महकवती रहे।
योग प्रशिक्षक यज्ञदत्त आर्य ने कहा कि अनूप वर्मा जी का आकस्मिक निधन जिले की अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने योग और पौधरोपण को समाज को प्रेरित किया था। साधक-साधिकाओं ने वर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ज्योति ,बबीता, प्रीति ,नीलम ,मनीषा ,चीनू ,पूजा, विनीता, आदेश जी , आन्हा बालियान, राजेश, लता पाठक, रणवीर सिंह तोमर, धर्मेंद्र, विवेक, किट्टू ,वीर, अभिनव आर्य आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी।

