Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

कोहली का दिमाग थक गया है, आराम देना चाहिए : शास्त्री

  • कोहली को सहानुभूति के साथ संभालने की जरूरत

मुंबई |

वार्ता: भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री को लगता है कि विराट कोहली मानसिक रूप से थके हुए हैं और अगर उन्हें छह से सात साल और देश की सेवा करनी है तो उन्हें आराम की जरूरत है। 33 वर्षीय कोहली का आईपीएल अच्छा नहीं जा रहा है, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पिछली सात पारियों में केवल दो ही बार 40 से ज्यादा का स्कोर किया है। शास्त्री का मानना है कि कोहली को सहानुभूति के साथ संभालने की जरूरत है, खासकर ऐसे माहौल में जहां खिलाड़ी बायो-बबल में बंधे हुए हैं।

शास्त्री ने कहा कि मैं सीधे यहां पर प्रमुख खिलाड़ी पर आता हूं। विराट कोहली मानसिक रूप से थके हैं। अगर किसी को सबसे ज्यादा आराम की जरूरत हे तो वह कोहली हैं। चाहे यह आराम दो महीने का हो या डेढ़ महीने का, चाहे यह जुलाई में इंग्लैंड दौरे से पहले मिले या दौरे के बाद। उन्हें आराम की जरूरत है क्योंकि अभी भी उनमें छह से सात साल का क्रिकेट बचा हुआ है और आप उसको थके दिमाग के साथ खोना नहीं चाहते।

कोहली ने सभी प्रारूपों में पिछले 100 मैचों से कोई शतक नहीं लगाया है और पिछले सात महीनें में उन्होंने भारत की टी-20, टेस्ट और आरसीबी के कप्तानी पद से इस्तीफा दिया, जबकि वनडे कप्तानी से उन्हें हटाया गया था। आईपीएल 2022 में मंगलवार की रात कोहली शून्य पर आउट हो गए और फाफ डुप्लेसी ने 96 रन बनाकर आरसीबी को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 18 रनों से जीत दिलाई। शास्त्री ने कहा कि जब मैं भारतीय टीम का कोच था और यह सब पहली बार शुरू हुआ तो मैंने पहली चीज कही कि आपको खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति दिखानी होगी।

अगर आप उनके साथ जबरदस्ती करेंगे, तो यहां बेहद बारीक लाइन है जहां खिलाड़ी बीच में लटक जाएगा और अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाएगा। तो आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा। शास्त्री ने कहा कि विश्व क्रिकेट में ऐसे एक या दो खिलाड़ी हो सकते हैं जो इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसको समझने की जरूरत है। शास्त्री की बातों से हां में हां मिलाते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि कोहली को कुछ समय अपने लिए खेल से दूर निकालना चाहिए।
साथ ही सोशल मीडिया से भी कुछ समय दूर रहना चाहिए।

पीटरसन ने कहा, “कोहली ने बहुत कुछ झेला है। शादी से लेकर उनकी बच्ची की तस्वीर का सोशल मीडिया पर वायरल होना और बाकÞी उनकी निजी जÞंिदगी। कोहली को कम से कम छह महीने तक अपने जूते टांगने की जÞरूरत है। सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जÞरूरत है, जिससे वह दोबारा से उसी जज्Þबे के साथ मैदान पर उतर सकें।” उन्होंने आगे कहा, “जब स्टेडियम भरेंगे, तो आप उनको 12, 24 या 36 महीने टीम में जगह की गारंटी दीजिए। उनसे कहो, आप हमारे खिलाड़ी हो और हमें पता है कि आप हमारे लिए प्रदर्शन करेंगे। कोहली के लिए अभी जारी रखना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि अभी वह मानसिक रूप से पूरी तरह थके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img